Ahmedabad Plane Crash: एयर इंडिया विमान क्रैश के बारे में क्या-क्या जानकारी सामने आई है? हर अपडेट
Air India Ahmedabad-London Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून 2025 अहमदाबाद-लंदन गेटविक उड़ान भरने वाली फ्लाइट संख्या AI 171 दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस प्लेन में 242 यात्री सवार थे। इस दुर्घटना में विमान में सवार 12 क्रू के सदस्यों सहित 241 लोगों की मौत हो गई। कुल 265 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। विमान में सवार एक शख्स जिंदा बचा है।नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने कहा है कि टेक ऑफ के 5 मिनट बाद ही एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया था।
इस विमान में सीट नंबर 2D पर गुजरात का पूर्व CM विजय रुपाणी सवार थे, उनका भी निधन हो गया है। एयर इंडिया ने कहा है कि विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मृत्यु की पुष्टि हो चुकी है। एकमात्र जीवित व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यात्रियों में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 7 पुर्तगाली नागरिक और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे। जीवित व्यक्ति भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक है।प्रधानमंत्री मोदी ने 13 जून की सुबह एयर इंडिया विमान दुर्घटना स्थल पहुंचकर जमीनी स्थिति का आकलन किया। ऐसे में आइए जानें अहमदाबाद विमान क्रैश को लेकर क्या-क्या जानकारी सामने आई है?

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद-लंदन एयर इंडिया फ्लाइट क्रैश -अब तक की जानकारी
🔴 घटना की तारीख: 12 जून 2025, अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से टेक‑ऑफ के बाद यह दुर्घटना हुई।
🔴 फ्लाइट डिटेल: यह एयर इंडिया का फ्लाइट AI 171 था, जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए उड़ान भर रहा था, और इसके विमान में लगभग 242 यात्री व चालक दल थे।
हादसे में कितने लोगों की मौत हुई: एयर इंडिया विमान AI 171 में सवार 242 लोगों में से 241 की मृत्यु की पुष्टि हो चुकी है। एकमात्र व्यक्ति जीवित है। कुल मिलाकर 265 लोगों की मौत हुई है।
🔴 दुर्घटना का समय: फ्लाइट टेक‑ऑफ के एक मिनट के भीतर (लगभग 625-825 फीट की ऊंचाई पर) संपर्क टूट गया और विमान में आग लग गई। टेक ऑफ 1 बजकर 39 मिनट बताया जा रहा है। टेक ऑफ करने के 5 मिनट के भीतर हादसा हुआ है।
🔴हादसे के वक्त विमान में कितने लोग सवार थे: कुल 242 लोग सवार थे। जिसमें 217 एडल्ट, 11 बच्चे, 2 नवजात बच्चे थे। इसमें 169 भारतीय यात्री, 53 ब्रिटिश यात्री, 1 कनाडाई और 7 पुर्तगाली नागरिक सवार थे।
🔴हेल्पलाइन नंबर: नागरिक उड्डयन मंत्रालय हेल्पलाइन नंबर: 011-24610843 , 9650391859, एयर इंडिया हेल्पनाइन नंबर: 1800 5691 444, ब्रिटेन सरकार हेल्पलाइन नंबर: 020 7008 5000
🔴 घटनास्थल की स्थिति: क्रैश स्थल के आसपास घनी काली धुंआ उठता दिखा और आस-पास के आवासीय क्षेत्र में विमान मारा गया होने की आशंका है।
🔴 प्रतिक्रिया: घायलों को बचाने के लिए दमकल और आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंची, और आसपास की सड़कों को बंद कर दिया गया।
🔴 जनकल्याण मंत्रालय की प्रतिक्रिया: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री और गृह मंत्री अमित शाह ने हादसे की जांच एवं रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी का आश्वासन दिया ।
🔴 जांच की दिशा: DGCA और एयर इंडिया की तकनीकी टीम दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है; विशेष रूप से जहाज में ईंधन की मात्रा, टेक‑ऑफ सिस्टम, और विमान के मामलों का निरीक्षण किया जा रहा।
🔴 हादसे की वजह: शुरुआती जांच में हादसे की वजह 'कॉन्फिगरेशन एरर' बताया जा रहा है। टेकऑफ के समय कॉन्फिगरेशन एरर का मतलब होता है विमान की उन आवश्यक सेटिंग्स में कोई गड़बड़ी, जो सुरक्षित और सही ढंग से उड़ान भरने के लिए जरूरी होती हैं।
🔴 एयर इंडिया ने हादसे पर क्या कहा: एयर इंडिया के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन ने कहा, ''बहुत दुख के साथ मैं पुष्टि करता हूं कि अहमदाबाद लंदन गैटविक उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 171 आज दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हमारी संवेदनाएं इस विनाशकारी घटना से प्रभावित सभी लोगों के परिवारों और प्रियजनों के साथ हैं। इस समय, हमारा प्राथमिक ध्यान सभी प्रभावित लोगों और उनके परिवारों का साथ देने पर है। हम साइट पर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों की सहायता करने और प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता और देखभाल प्रदान करने के लिए शक्ति में सब कुछ कर रहे हैं। जैसे ही हमें और अधिक सत्यापित जानकारी प्राप्त होगी, आगे के अपडेट साझा किए जाएंगे। एक आपातकालीन केंद्र सक्रिय कर दिया गया है और जानकारी मांगने वाले परिवारों के लिए सहायता टीम स्थापित की गई है।''
🔴 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एयर इंडिया विमान दुर्घटना के बाद अहमदाबाद के लिए रवाना हुए।
🔴 PM मोदी ने क्या कहा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह शब्दों से परे हृदय विदारक है। इस दुख की घड़ी में, मेरी संवेदनाएं इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूं जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं।"
🔴 यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने ट्वीट किया, "लंदन जाने वाले विमान, जिसमें कई ब्रिटिश नागरिक सवार थे, के भारतीय शहर अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त होने के दृश्य विनाशकारी हैं। जैसे-जैसे स्थिति विकसित हो रही है, मुझे अपडेट किया जा रहा है, और इस अत्यंत दुखद समय में मेरी संवेदनाएं यात्रियों और उनके परिवारों के साथ हैं।"
🔴 एयर इंडिया विमान के सीट 11ए पर एक जीवित व्यक्ति मिला है।
🔴गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन: भाजपा सांसद संबित पात्रा ने ट्वीट किया, "अहमदाबाद में हुए दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य विजय रूपाणी जी के दुखद निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक और मन को झकझोर देने वाला है। उनका जाना न केवल गुजरात, बल्कि सम्पूर्ण भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है।"
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications