Plane Crash के बाद पहली अहमदाबाद से लंदन की फ्लाइट कैंसिल, बम-क्रैश समेत पिछले 6 दिनों में 9 Flights प्रभावित
Plane Crash/ Bomb Threat/ Emergency Landing: 12 जून को अहमदाबाद से लंदन की एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने से लगातार हवाई सफर प्रभावित नजर आ रहे हैं। कभी बम से उड़ाने को धमकियां मिल रही हैं? तो कभी आपातकालिन लैंडिग कराई जा रही है। मंगलवार यानी आज, 17 जून को अहमदाबाद प्लेन दुर्घटना (Ahmedabad London Flight) के बाद पहली लंदन की फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। फ्लाइट संख्या AI-159 अहमदाबाद से दोपहर 1:10 बजे लंदन के लिए उड़ान भरने वाली थी।
बताया जा रहा है कि उड़ान से ठीक पहले तकनीकी खराबी पता चली। जानकारी के मुताबिक, आज की फ्लाइट कल रिशेड्यूल की जाएगी। इस फ्लाइट के एक यात्री ने कहा कि मैं दोपहर 1 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट से गैटविक, लंदन जा रहा था, लेकिन मुझे अभी पता चला है कि फ्लाइट रद्द कर दी गई है। क्रू मेंबर फ्लाइट रद्द करने का कोई कारण या किराया वापसी के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाए। आइए जानते हैं पिछले 7 दिन में कितने हवाई सफर प्रभावित रहे...

- 12 जून 2025: एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 (अहमदाबाद-लंदन): अहमदाबाद से लंदन जा रही बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर फ्लाइट AI-171 टेकऑफ के कुछ सेकंड बाद क्रैश हो गई। 242 यात्रियों में से 241 की मौत हो गई, केवल एक यात्री बचा। शुरुआती जांच में लैंडिंग गियर, फ्लैप्स की गड़बड़ी या इंजन फेल/बर्ड हिट को कारण माना जा रहा है।
- 13 जून 2025: एयर इंडिया फ्लाइट AI-379 (फुकेत-दिल्ली): फुकेत से दिल्ली जा रही फ्लाइट को बम धमकी के बाद फुकेत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी। 156 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। तलाशी में कोई विस्फोटक नहीं मिला।
- 15 जून 2025: हेलीकॉप्टर क्रैश (केदारनाथ): केदारनाथ से गुप्तकाशी लौट रहा आर्यन एविएशन का हेलीकॉप्टर गौरीकुंड के जंगलों में क्रैश हो गया। पायलट सहित 6 यात्रियों की मौत हुई।
- 15 जून 2025: लुफ्थांसा फ्लाइट LH752 (फ्रैंकफर्ट-हैदराबाद): सोशल मीडिया पर बम धमकी की पोस्ट के बाद बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर को फ्रैंकफर्ट वापस लौटना पड़ा। यात्री 16 जून को हैदराबाद पहुंचे।
- 15 जून 2025: ब्रिटिश एयरवेज फ्लाइट BA35 (लंदन-चेन्नई): तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट को लंदन हीथ्रो वापस लौटना पड़ा। एयरलाइन ने इसे मानक एहतियात बताया।
- 16 जून 2025: लखनऊ हज फ्लाइट: लखनऊ में हज फ्लाइट के पहिए में आग लगने की घटना के बाद आपात उपाय किए गए। 250 यात्री सवार थे।
- 16 जून 2025: एयर इंडिया फ्लाइट्स (हॉन्गकॉन्ग-दिल्ली, दिल्ली-रांची): हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली (AI315) और दिल्ली से रांची जाने वाली फ्लाइट्स को तकनीकी कारणों से वापस लौटना पड़ा।
- 17 जून 2025: एयर इंडिया फ्लाइट AI180 (सैन फ्रांसिस्को-मुंबई): कोलकाता होते हुए मुंबई जा रही बोइंग 777-200LR फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को कोलकाता में उतारना पड़ा।
- 17 जून 2025: इंडिगो फ्लाइट 6E 2706 (मस्कट-दिल्ली): बम धमकी के बाद मस्कट से कोच्चि होते हुए दिल्ली जा रही फ्लाइट को नागपुर में आपात लैंडिंग करानी पड़ी। 187 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स सवार थे।
हवाई सुरक्षा पर सवाल
लगातार बम धमकियां और तकनीकी खराबियां हवाई यात्रा की सुरक्षा पर सवाल उठा रही हैं। एयरलाइंस और हवाई अड्डे सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कर रहे हैं, लेकिन यात्रियों में चिंता बढ़ रही है। प्रभावित यात्रियों को रिशेड्यूलिंग और आवास की सुविधा दी जा रही है।
ये भी पढ़ें- Indigo Plane Emergency Landing: बम की धमकी के बाद इंडिगो प्लेन की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग












Click it and Unblock the Notifications