Air India 787 Plane: पल भर में खाक हो गई जिंदगी, चारों ओर केवल धुएं का गुबार, देखें हादसे की भयावह तस्वीरें
Ahmedabad Air India 787 Plane Crash Photos story: 12 जून 2025 का दिन भारत के इतिहास में 'काला गुरुवार' के रूप में याद किया जाएगा। दोपहर 1 बजकर 38 मिनट पर एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमान ने जब उड़ान भरी थी तब किसी के मन में दूर-दूर तक ये बात नहीं होगी कि ये फ्लाइट में बैठे 241 यात्रियों का आखिरी सफर होगा।
आपको बता दें कि लंदन-गैटविक जाने वाली इस फ्लाइट में 242 लोग सवार थे, जिसमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे। यात्रियों की बात करें तो उनमें में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक था। एयर इंडिया ने पुष्टि की कि हादसे में 241 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 1 व्यक्ति जिंदा बचा है।

जो व्यक्ति जिंदा बचा है वो एक ब्रिटिश नागरिक हैं, उनका नाम रमेश विश्वास है वो फ्लाइट में 11A सीट पर बैठे थे। आपको बता दें कि विमान हादसे की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, वो इतनी भयानक हैं जिसे देखकर इंसान की रूह कांप जाए।

'सड़कों पर बिखरी थीं लाशें' (Ahmedabad Air India 787 Plane)
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 'जिस वक्त विमान क्रैश हुआ, बहुत तेज आवाज हुई, हम समझ ही नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या लेकिन चंद सेकंड बाद जो दिखा वो एकदम भयानक था। सड़कों पर लाशें बिखरी हुई थीं, कहीं किसी का पैर तो किसी का कटा सिर दिख रहा था'।
पल भर में खाक हो गई जिंदगी, चारों ओर आग ही आग
इसे कुदरत का क्रूर प्रहार ही कहा जा सकता है कि जो चेहरे चंद मिनट पहले प्लेन में मुस्कुराते हुए चढ़े थे, वो अब मलबे में तब्दील हो चुके थे, जिन्हें उनके घरवालों के लिए भी पहचानना मुश्किल है। हादसे के चश्मदीदों ने कहा कि 'फ्लाइट में लगी आग इतनी भीषण थी कि हादसे के बाद आसमान में कई फीट ऊंचाई तक धुएं का गुबार दिखा और लगा कि चारों ओर केवल अंधेरा ही अंधेरा है।'

पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन (Ahmedabad Air India 787 Plane)
इस हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि , "अहमदाबाद में हुए दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य विजय रूपाणी जी के दुखद निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक और मन को झकझोर देने वाला है। उनका जाना न केवल गुजरात, बल्कि सम्पूर्ण भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है।"

'अपने आप में एक दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण हादसा '
एयर इंडिया विमान दुर्घटना पर भाजपा सांसद एवं पायलट राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि "ये अपने आप में एक दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है। अभी दुर्घटना का कारण बताना बहुत कठिन है। ये जांच के बाद ही पता चल सकता है।'

787 ड्रीमलाइनर बहुत की ताकतवर विमान (Ahmedabad Air India 787 Plane)
'ये विमान बोइंग 787 ड्रीमलाइनर अपने आप में बहुत की ताकतवर विमान माना जाता है। इसकी क्षमता एक बार में 12-14 घंटे उड़ान भरने की है। ये विमान अहमदाबाद से लंदन जा रही थी तो स्वाभाविक तौर से इसमें कम से कम 80-90 टन इंधन जरूर होगा। जांच के बाद ही हादसे का कारण पता चल सकेगा।'












Click it and Unblock the Notifications