Air India Plane Crash: क्या है AAIB? जो सामने लगाएगा 200 मौतों का गुनहगार, चौथी बार हत्थे चढ़ी एयर इंडिया!
Ahmedabad Air India Plane Crash AAIB to Probe: गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून 2025, गुरुवार को एयर इंडिया की ड्रीमलाइनर बोइंग 787 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में 12 चालक दल के सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे। अहम बात यह है कि इस विमान में भारतीयों के अलावा, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली, 1 कनाडियन शामिल थे। अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने बताया कि अब तक 204 शव बरामद कर लिए हैं और 41 घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।
मामले की जांच अब विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) को सौंपी गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि AAIB के महानिदेशक और जांच निदेशक सहित अन्य अधिकारी जांच के लिए अहमदाबाद रवाना होंगे। बोइंग ने बयान जारी कर कहा कि हम प्रारंभिक रिपोर्टों से अवगत हैं और अधिक जानकारी जुटाने में जुटे हैं। आखिर क्या है AAIB? कब-कब विमानों की दुर्घटनाओं की जांच में रहा सफल?

What is AAIB: क्या है AAIB?
विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (Aircraft Accident Investigation Bureau - AAIB) भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत एक स्वतंत्र जांच प्राधिकरण है। इसका गठन 2012 में अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) के Annex-13 मानकों के अनुरूप किया गया था। इसका मुख्य मकसद विमान दुर्घटनाओं और गंभीर घटनाओं की निष्पक्ष जांच करना और उड्डयन सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए सुझाव देना है। इसका मुख्यालय दिल्ली के सफदरजंग हवाई अड्डे पर उदान भवन में स्थित है।
क्या हैं AAIB की प्रमुख जिम्मेदारियां?
- विमान दुर्घटनाओं, गंभीर और छोटी घटनाओं की पहचान, वर्गीकरण और जांच।
- रडार डेटा, फ्लाइट रिकॉर्डर और गवाहों के बयानों जैसे प्राथमिक सबूतों का संरक्षण।
- ड्राफ्ट और अंतिम जांच रिपोर्ट तैयार करना, DGCA और ICAO को भेजना, और सार्वजनिक करना।
- दुर्घटनाओं का डेटाबेस बनाए रखना और सुरक्षा सिफारिशें लागू करने के लिए फॉलो-अप।
- उड़ान डेटा और कॉकपिट रिकॉर्डिंग विश्लेषण के लिए हाल ही में HAL-समर्थित 9 करोड़ रुपये की लागत से नई फ्लाइट डेटा लैब स्थापित की गई।
2020 से एयर इंडिया की घटनाओं में AAIB की भूमिका?
AAIB ने एयर इंडिया की कई प्रमुख घटनाओं की जांच की है, जिनमें शामिल हैं-
- एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट 1344 (कोझीकोडे, अगस्त 2020): बोइंग 737 के इस हादसे में AAIB ने पायलट द्वारा SOP उल्लंघन और रनवे स्लाइड-ऑफ को मुख्य कारण बताया। NTSB जैसे अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ जांच पूरी की गई।
- एयर इंडिया एक्सप्रेस A320 VT-ATF (मई 2024): बेंगलुरु-कोच्चि रूट पर तकनीकी खराबी के कारण हुई गंभीर घटना की प्रारंभिक जांच AAIB ने की।
- एयर इंडिया A320 VT-EXT (गोवा, 2024): मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टैक्सीवे पर टेकऑफ रद्द होने की घटना की अंतिम जांच रिपोर्ट दिसंबर 2024 में जारी की गई।
कब-कब AAIB रही सफल?
हालांकि, यह बता पाना बहुत ही मुश्किल है। लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2013 से 2025 तक AAIB ने 150 से अधिक दुर्घटनाओं और घटनाओं की जांच की है, जिनमें प्रमुख हादसे, गंभीर और छोटी घटनाएं शामिल हैं। इसकी नई फ्लाइट डेटा लैब, ICAO मानकों का पालन, और तकनीकी-वित्तीय मजबूती ने जांच में निष्पक्षता और दक्षता को बढ़ाया है। पायलट ट्रेनिंग , जोखिम असेस्मेंट और सुरक्षा सिफारिशों में सुधार हुआ है।
सोर्स- https://aaib.gov.in/investigationprocess.html
ये भी पढ़ें- Ahmedabad Plan Crash Reason: 825 फीट से गिरा विमान, क्या आई खराबी? कैसे हुआ हादसा? क्या थी वजह?
-
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप












Click it and Unblock the Notifications