Ahmed Patel passes away : अहमद पटेल के निधन पर PM मोदी ने जताया गहरा शोक, बेटे फैजल से की फोन पर बात
नई दिल्ली। कांग्रेस के दिग्गज नेता और गांधी परिवार के बेहद करीबी कहे जाने वाले नेता अहमद पटेल ने आज सुबह दुनिया को अलविदा कह दिया, उनके बेटे फैजल ने ट्वीट करके उनके निधन की जानकारी दी बता दें कि एक महीने पहले अहमद पटेल कोरोना संक्रमित पाए गए थे। अहमद पटेल के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा शोक प्रकट किया है, उन्होंने बेटे फैजल से फोन पर भी बात की है।
Recommended Video

उन्होंने ट्वीट किया कि 'अहमद पटेल जी के निधन से दुखी हूं, उन्होंने सार्वजनिक जीवन में कई साल समाज की सेवा में बिताए, अपने तेज दिमाग के लिए जाने जाने वाले अहमद पटेल को कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में उनकी भूमिका हमेशा याद की जाएगी. उनके बेटे फैजल से बात की है और संवेदना व्यक्त की,अहमद भाई की आत्मा को शांति मिले।'
अहमद पटेल एक महीने पहले कोरोना संक्रमित हुए थे
आपको बता दें कि अहमद पटेल एक महीने पहले कोरोना संक्रमित हुए थे तो उन्होंने खुद ट्वीट करके अपने पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी , उन्होंने ट्वीट किया था कि 'मैं कोरोना पॉजिटिव हुआ हूं, मैं निवेदन करता हूं कि जो मेरे नजदीकी संपर्क में आएं है वे खुद को आइसोलेट कर लें।' लेकिन 15 नवंबर को उनकी स्थिति काफी बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें मेंदाता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उनके बहुत सारे अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सकता है।

लगातार चुनावी हार के कारण कांग्रेस पार्टी इन दिनों बहुत सारी मुश्किलों से गुजर रही है, पार्टी के अंदर नेतृ्त्व को लेकर भी घमासान मचा हुआ है, ऐसे में अहमद पटेल जैसे दिग्गज नेता का यूं चले जाना पार्टी के लिए किसी कुठाराघात से कम नहीं है।
अहमद पटेल 3 बार लोकसभा और 5 बार राज्यसभा सांसद रहे
गौरतलब है कि गांधी परिवार के बेहद करीबी कहे जाने वाले 71 वर्षीय अहमद पटेल 3 बार लोकसभा और 5 बार राज्यसभा सांसद रहे थे। उन्होंने अपना पहला लोकसभा चुनाव 26 वर्ष की उम्र में भरूच से जीता था। सोनिया गांधी के विशेष सलाहकार अहमद पटेल को पार्टी का संकटमोचक कहा जाता था , उन्हें 2018 में कांग्रेस पार्टी का कोषाध्याक्ष बनाया गया था, वे साल 1993 से राज्यसभा सांसद थे।












Click it and Unblock the Notifications