नकवी ने बोला कांग्रेस पर हमला, कहा- आतंकवाद का कलंक, भ्रष्टाचार से भी काला

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि ये आतंकवादियों को संरक्षण देने का मामला है। कांग्रेस पार्टी यह स्पष्ट करे कि सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल ने आतंकी कासिम पर कार्रवाई की बात क्यों नहीं की?

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी कांग्रेस नेता अहमद पटेल से जुड़े अस्पताल में कथित आईएस आतंकियों के नौकरी करने के मामले में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि ये राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला है इस पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का क्या कहना है? देश के सामने दोनों नेता अपनी और अपनी पार्टी की स्थिति साफ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा यह कह देने भर से काम नहीं चलेगा कि बीजेपी इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा से जुड़े इस मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं कर रहा है।

 अहमद पटेल मामले पर नकवी ने बोला सोनिया-राहुल पर हमला, कहा- 'कांग्रेस का हाथ आतंक के साथ'

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि ये आतंकवादियों को संरक्षण देने का मामला है। कांग्रेस पार्टी यह स्पष्ट करे कि सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल ने आतंकी कासिम पर कार्रवाई की बात क्यों नहीं की? केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ये कहती है कि अहमद पटेल का उस अस्पताल से कोई लेना-देना नहीं है, तो क्या सरदार पटेल अस्पताल बेनामी संपत्ति है? नकवी ने कहा कि यहां दाल में काला नहीं पूरी दाल ही काली है।

नकवी ने कहा कि आतंकी कासिम के सवाल पर अहमद पटेल जवाब दे। उन्होंने कहा कि लोग कह रहे है कि कांग्रेस का हाथ आतंक के साथ। अब कांग्रेस को यह समझना होगा कि आतंकवाद का कलंक भ्रष्टाचार से भी काला है। केंद्रीय मंत्री नकवी ने कहा कि आतंकवाद से जुड़े कांग्रेस पार्टी के नेताओं के तार जुड़े है या नहीं इसका दूध का दूध और पानी का पानी होगा। राष्ट्रीय सुरक्षा ऐजंसियां इसकी जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+