VIRAL: परिवार संग मुंबई पहुंचे निक जोनस, शनिवार को प्रियंका के घर सगाई का पार्टी

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को लेकर पिछले काफी दिनों से ये खबरें आ रही थीं कि वो जल्द ही अपनी सगाई की पार्टी देने वाली हैं। तो भई अब ये खबर कंफर्म हो गई है। प्रियंका के मंगेतर निक जोनस अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई पहुंच गए हैं।

Priyanka Chopra, Nick Jonas

नई दिल्ली। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को लेकर पिछले काफी दिनों से ये खबरें आ रही थीं कि वो जल्द ही अपनी सगाई की पार्टी देने वाली हैं। तो भई अब ये खबर कंफर्म हो गई है। प्रियंका के मंगेतर निक जोनस अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई पहुंच गए हैं और इसके साथ ही इस बात पर भी मुहर लग गई है कि प्रियंका अब इस रिश्ते को पब्लिक करने जा रही हैं। प्रियंका ने शनिवार को बॉलीवुड के अपने दोस्तों के लिए सगाई की खास पार्टी रखी है। इसमें शरीक होने के लिए निक जोनस और उनके माता-पिता मुंबई पहुंच गए हैं।

पार्टी के लिए परिवार संग मुंबई पहुंचे निक जोनस

पार्टी के लिए परिवार संग मुंबई पहुंचे निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर लंदन में सगाई की थी। प्रियंका अब इस रिश्ते की पब्लिक करने जा रही हैं जिसके लिए उन्होंने शनिवार को मुंबई में अपने घर पर एक आलीशान पार्टी भी रखी है। ये पार्टी प्रियंका और निक की सगाई की खुशी में रखी गई है। इसमें शामिल होने के लिए निक जोनस अपने माता-पिता संग गुरुवार देर रात मुंबई पहुंचे। निक की मां डेनिस और पिता केविन जोनस सीनियर ने हाथ में टिफिनी एंड कंपनी का एक पैकेट भी पकड़ा हुआ था, जो प्रियंका के लिए गिफ्ट बताया जा रहा है। (फोटो साभार: विरल भयानी)

सगाई पार्टी में दिखेंगी तमाम बॉलीवुड हस्तियां

सगाई पार्टी में दिखेंगी तमाम बॉलीवुड हस्तियां

निक जोनस और उनके परिवार को एयरपोर्ट लेने प्रियंका खुद गई थीं, लेकिन वो अलग गाड़ी से घर लौटीं। मुंबई एयरपोर्ट से निक और उनके परिवार की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। निक के भाई केविन, जो और फ्रैंकी जोनस उनके साथ मुंबई नहीं आए हैं। कहा जा रहा है कि वो पार्टी से पहले मुंबई पहुंच जाएंगे। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई पार्टी में किस-किस को न्योता गया है, ये तो अभी सामने नहीं आया है लेकिन कहा जा रहा है कि बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों के इस पार्टी में दिखने की उम्मीद है। (फोटो साभार: विरल भयानी)

पहली बार आपस में मिलेगा दोनों का परिवार

पहली बार आपस में मिलेगा दोनों का परिवार

ये पहली बार होगा जब प्रियंका और निक का परिवार एक-दूसरे से मिलेगा। निक प्रियंका के साथ जून में इंडिया आए थे जब उन्होंने प्रियंका की मां से मुलाकात की थी। वहीं प्रियंका को कई बार निक के परिवार के साथ समय बिताते हुए देखा गया है। खबरों के मुताबिक प्रियंका और निक इस साल शादी कर सकते हैं। दोनों ही सगाई के बाद ज्यादा वक्त अलग नहीं रहना चाहते और जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंधने को सोच रहे हैं।

मेट गाला में पहली बार दिखाई दिए थे साथ

मेट गाला में पहली बार दिखाई दिए थे साथ

प्रियंका और निक के अफेयर की खबरें पिछले साल आनी शुरू हुईं थीं, जब दोनों ने साथ में मेट गाला में शिरकत की थी। प्रियंका ने इसपर सफाई देते हुए कहा था कि दोनों बस एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं और ऐसे ही दोनों साथ में मेट गाला में आ गए, लेकिन अब इस बात पर मुहर लग चुकी है कि दोनों का रिश्ता इससे कहीं ज्यादा था और इन्होंने ये बात अपने फैंस से छिपाई।

Priyanka Chopra, Nick Jonas

ये भी पढ़ें: VIDEO: कैमरा दिखते ही प्रियंका ने निकाल ली अपनी सगाई की अंगूठी, जेब में डालकर बाहर निकलीं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+