पीएम मोदी के गुजरात दौरे के विरोध में हार्दिक पटेल ने कराया मुंडन
पाटीदार समुदाय के नेता हार्दिक पटेल ने अपने समुदाय के 50 युवाओं के साथ रविवार को अपना सिर मुंडवा लिया।
अहमदाबाद। एक बार फिर से पाटीदार समुदाय के नेता हार्दिक पटेल चर्चा में हैं, वजह है उनका वही पुराना राग यानी कि पीएम मोदी का विरोध। आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय गुजरात यात्रा के ठीक एक दिन पहले हार्दिक ने विरोध जताने के लिए एक नया तरीका अपनाया है।

आपको जानकर हैरत होगी लेकिन यही सच है , दरअसल है कि पाटीदार समुदाय के नेता हार्दिक पटेल ने अपने समुदाय के 50 युवाओं के साथ रविवार को अपना सिर मुंडवा लिया। हार्दिक का गुस्सा इसलिए फूटा है क्योंकि पिछले महीने पीएम मोदी ने सोनी योजना की शुरुआत की थी लेकिन उस योजना के जरिए आज भी लोगों को पानी नहीं मिला है।
साथियों संग मिलकर न्याय यात्रा प्रारंभ
इसके बाद हार्दिक अपने साथियों संग मिलकर आज से न्याय यात्रा प्रारंभ करेंगे, ये यात्रा दो दिवसीय होगी जो कि लाथिडाल से शुरू होगी और भावनगर में खत्म होगी, इस दौरान हार्दिक अपने सभी साथियों संग करीब 51 गांवों की यात्रा करेंगे।
कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन करेंगे
मालूम हो कि हार्दिक पटेल ने इस विरोध प्रदर्शन का पहले ही ऐलान कर दिया था कि बीजेपी सरकार ने पाटीदारों के साथ न्याय नहीं किया है, इसलिए वह आने वाले दिनों में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन करेंगे, वह गांव-गांव घूमकर पाटीदार युवाओं की फौज भी तैयार करेंगे। मालूम हो कि गुजरात में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications