ओडिशा: दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले माओवादियों ने चुनाव अधिकारी की हत्या की, गाड़ी फूंकी
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले ओडिशा में माओवादियों ने चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने के लिए चुनाव अधिकारी की गाड़ी को आगे क हवाले कर दिया है। माओवादियों ने एक चुनाव अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी है, यह घटना बुधवार को कंधमाल जिले के गोछपाड़ा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत बारला गांव में हुई है। जिस चुनाव अधिकारी को गोली मारी गई है उसकी पहचान संजुक्ता डीगल के तौर पर हुई है, जोकि चुनाव की ड्यूटी के लिए जा रही थीं, तभी माओवादियों ने उनकी गाड़ी पर आईईडी से हमला कर दिया। हालांकि वह इस ब्लास्ट में बाल-बाल बच गई थीं, लेकिन फिर माओवादियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमे उनकी मृत्यु हुो गई। अन्य अधिकारी जोकि उनके साथ चल रहे थे, वह सुरक्षित हैं।

घटना पर दुख जताते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि मैं इस घटना से बहुत दुखी हूं, जिस तरह से इस घटना में पोलिंग अधिकारी सुजाक्ता दीगल की माओवादियों ने हत्या की, वह दुखद है। मैं उनके परिवार के प्रति संवेदना जाहिर करता हूं और दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करता हूं।
एक अन्य घटना को भी माओवादियों ने अंजाम दिया है। माओवादियों ने दो एसयूवी और एक बाइक को आग के हवाले कर दिया है, जिसमे चुनाव संबंधित सामान ले जाया जा रहा था। यह सामान फिरिंगिया गांव में ले जाया जा रहा था। इन गाड़ियों ने 13 चुनाव अधिकारी सफर कर रहे थे, जैसे ही इस गाड़ी से ये लोग उतरे माओवादियों ने इनमे आग लगा दी। बता दें कि आग पांच लोकसभा सीटों पर ओडिशा में मतदान होना है, जिसमे बारगढ़, सुंदरगढ़, बोलंगीर, कंधमाल, अस्का शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications