आडवाणी, उमा भारती समेत सभी आरोपी हों बरी, खत्म किए जाएं मुकदमे, इकबाल अंसारी की अपील
नई दिल्ली। बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में मुख्य वादी इकबाल अंसारी ने सीबीआई कोर्ट से अपील की है कि वह इस केस में सभी आरोपियों को बरी कर दें। बता दें कि सीबीआई की विशेष अदालत 30 सितंबर को इस मामले में अपना फैसला सुनाने वाली है। लेकिन कोर्ट के फैसले से ठीक पहले इस मामले में मुख्य वादी ने सभी आरोपियों को बरी करने की अपील की है। बता दें इस मामले में वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, कल्याण सिंह और विनय कटियार जैसे दिग्गज आरोपी हैं, जिनपर कोर्ट 30 सितंबर को अपना फैसला सुनाएगी।

इकबाल अंसारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला पहले ही राम मंदिर के लिए दे दिया है और मंदिर निर्माण शुरू हो चुका है। इस मामले में कई आरोपी तो अब जिंदा भी नहीं हैं और जो लोग जिंदा हैं वह काफी बुजुर्ग हो चुके हैं। मैं चाहता हूं कि इस केस को खत्म कर दिया जाए। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अ्ब किसी भी तरह का विवाद नहीं बचा है। अंसारी ने कहा कि हिंदू और मुसलमान दोनों को एक साथ सौहार्द के साथ रहना चाहिए और इस देश में भाईचारे की डोर को मजबूत करना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications
