हेलिकॉप्टर डील: सोनिया-पीएम को फंसाने की थी साजिश!

sonia gandhi
नयी दिल्ली। अगस्ता वेस्टलैंड हैलिकॉप्टर जील मामले में नया खुलासा हुआ है। इस डील में यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और पीएम मनमोहन सिंह समेत उनके तमाम करीबियों को फंसाने की साजिश थी। एक अखबार में में छपी खबर के मुताबिक ब्रितानी-इतालवी कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड ने 3600 करोड़ रुपये के वीवीआईपी हेलिकॉप्टर सौदा पटाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सलाहकारों को फंसाने की कोशिश की। इसके लिए रणनीति तैयार की गई, लेकिन उनकी ये रणनीति कामयाब नहीं हो पाई।

खबर के मुताबिक अगस्ता के बिचौलिए क्रिश्चन मिशेल की कंपनी के भारत में प्रमुख पीटर ह्यूलेट को इस बहुचर्चित सौदे को पटाने के लिए कंपनी के अधिकारियों को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रमुख सलाहकारों को टारगेट करने को कहा था।

इस खुलासे में सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह के अलावा यूपीए सरकार के कई अहम मंत्रियों के नाम है जिन्हें अपने पाले में करने की कोशिश अगस्ता कंपनी ने की थी। इन नेताओं में वीरप्पा मोइली, ऑस्कर फर्नांडीस, एमके नारायणन, विनय सिंह आदि सोनिया गांधी के टॉप सलाहकार शामिल हैं।

वहीं इस सनसनीखेज खुलासे पर पीएमओ की तरफ से बयान आया है कि जिसने भी कुछ गलत किया है, उस पर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि भारत सरकार ने अगस्ता वेस्टलैंड से 8 अक्तूबर 2010 को 12 वीवीआईपी हेलिकॉप्टरों की ख़रीद के लिए सौदा किया था। लेकिन बाद में फर्जीवाड़े और रिश्वतखोरी के आरोपों के बाद यह सौदा रद्द कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+