अगस्तावेस्टलैंड: पूर्व वायुसेना प्रमुख के खिलाफ ईडी ने किया मामला दर्ज

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा मामले में कुल 21 इकाइयों को नामजद किया गया है। एक साल से अधिक पुरानी सीबीआई की शिकायत का संज्ञान लेते हुए एजेंसी ने मनी लांड्रिंग रोधी कानून के प्रावधानों के तहत अपनी आपराधिक शिकायत में त्यागी, उनके परिजनों, यूरोपीय नागरिकों कालरे गेरोसा, क्रिस्टियन माइकल व गुइदो हैश्के, चार कंपनियों इटली स्थित फिनमेकैनिका, ब्रिटेन स्थित अगस्तावेस्टलैंड व चंडीगढ़ स्थित आईडीएस इन्फोटेक व एयरोमैट्रिक्स, मारीशस व ट्यूनीशिया की दो कंपनियों, कुछ अन्य फर्मों एवं अज्ञात व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया है।
सूत्रों ने कहा कि ईडी के जांचकर्ता, इटली से अदालती दस्तावेज हासिल करने के लिए कानूनी माध्यमों का इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने कहा कि एजेंसी जल्द ही इन लोगों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू करेगी, भले ही उसने इटली सहित कुछ यूरोपीय देशों को अनुरोध पत्र या न्यायिक अनुरोध भेज दिया है।
यह है मामला-
अगस्तावेस्टलैंड की ओर से 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों की आपूर्ति तब संदेह के दायरे में आ गई थी जब इतालवी प्रशासन ने आरोप लगाया कि कंपनी ने इस सौदे के लिए रिश्वत दी। प्राथमिक जांच करने वाले इतालवी अभियोजक ने आरोप लगाया कि फिनमेक्केनिका ने भारतीय अधिकारियों को रिश्वत देने के लिए बिचौलियों का इस्तेमाल किया।












Click it and Unblock the Notifications