अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला: ईडी को बड़ी कामयाबी, कथित बिचौलिया सुशेन मोहन गुप्ता गिरफ्तार

नई दिल्ली। अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को बड़ी सफलता मिली है। जांच एजेंसी ने इस मामले में एक और कथित बिचौलिए सुशेन मोहन गुप्ता को कल रात गिरफ्तार कर लिया। जांच एजेंसी दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सुशेन मोहन गुप्ता को पेश करेगी। सूत्रों के मुताबिक, सुशेन गुप्ता से जांच एजेंसी ने कई बार पूछताछ की है लेकिन जांच में सहयोग नहीं करने के बाद उसे कल रात गिरफ्तार कर लिया गया।

AgustaWestland case: ed arrested alleged middleman Sushen Mohan Gupta

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला मामले में आरोपी बनाए गए दुबई के कारोबारी राजीव सक्सेना अब सरकारी गवाह बन गए हैं। सीबीआई की स्पेशल अदालत ने सक्सेना को सरकारी गवाह बनने की इजाजत दे दी है। इस घोटाला में बिचौलिए की भूमिका निभाने वाले मिशेल के दुबई से प्रत्यर्पण के बाद पिछले साल 22 दिसंबर को उसे गिरफ्तार किया गया था।

मिशेल उन तीन कथित बिचौलियों में शामिल है जिनके खिलाफ घोटाले की जांच ईडी और सीबीआई कर रही है। मिशेल पर आरोप है कि उसने अपने दो साथियों गुइदो हाश्के और कार्लो गेरेसा के साथ मिलकर यह आपराधिक षड़यंत्र रचा था। अभी तक की जांच में ईडी को पता चला है कि मिशेल ने अपनी दुबई की कंपनी ग्लोबल सर्विसेज के माध्यम से दिल्ली की एक कंपनी को शामिल किया था और फिर उसके बाद उसने अगस्ता वेस्टलैंड से रिश्वत ली।

प्रवर्तन निदेशालय ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकाप्टर घोटाले के मामले में बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल की पूर्व पत्नी से संबंधित मेसर्स एससीआई सोलेम के नाम पर फ्रांस के 45 एवेन्यू विक्टर ह्यूगो, पेरिस में अचल सपंत्ति को भी अटैच किया है। बता दें कि घोटाले में गिरफ्तार बिचौलिया मिशेल तिहाड़ जेल में बंद है। तिहाड़ जेल में बंद क्रिश्चियन मिशेल से प्रवर्तन निदेशालय को पूछताछ की अनुमति मिल गई है। ईडी मिशेल से दोबारा पूछताछ करना चाहती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+