अगस्ता वेस्टलैंड मामले में कांग्रेस के बड़े नेताओं की बढ़ी मुश्किल, पूछताछ में कई नाम आए सामने

नई दिल्ली। आगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी चॉपर डील मामले में कांग्रेस के अन्य नेताओं की भी मुश्किल बढ़ती नजर आ रही है। इस पूरे मामले के मुख्य आरोपी राजीव सक्सेना से पूछताछ के दौरान उसने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भतीजे रातुल पुरी, कमलनाथ के बेटे बकुल नाथ, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल और सलमान खुर्शीद का जिक्र किया है। बता दें कि यह पूरा मामला 3000 करोड़ रुपए के वीवीआईपी चॉपर घोटाले का है। फिलहाल मुख्य आरोपी राजीव सक्सेना जमानत पर है और उसे जनवरी 2019 में दुबई से प्रत्यर्पित करके भारत लाया गया था। भारत लाए जाने पर ईडी के अधिकारियों ने राजीव सक्सेना से पूछताछ की और उसकी 385 करोड़ रुपए की संपत्ति को अटैच कर लिया। फिलहाल ईडी ने इस पूरे मामले में सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है और राजीव सक्सेना का सरकारी गवाह के तौर पर अनुमोदन से असहमति जताई है क्योंकि राजीव सक्सेना तथ्यों को पूरी तरह से सामने नहीं रख रहा है।

Recommended Video

      Agusta Westland Case में Salman Khurshid, Ahmed Patel और Kamal Nath के बेटे का नाम! | वनइंडिया हिंदी
      Agusta

      बता दें कि राजीव सक्सेना का बयान तकरीबन 1000 पेज का है, जिसमे दस्तावेज भी शामिल हैं। सक्सेना के बयान में यह बात सामने आई है कि कैसे इस पूरे मामले में यूपीए सरकार के दूसरे कार्यकाल में फर्जीवाड़ा किया गया। दो कंपनियों के जरिए इस पूरे मामले में फर्जीवाड़ा किया गया, पहली कंपनी खुद सक्सेना की है जिसका नाम इंटरस्टेलर टेक्नोलॉजीस एंड ग्लोबल सर्विसेज है और दूसरी कंपनी क्रिश्चियन मिखेल है जिसे 2019 में प्रत्यर्पण करके भारत लाया गया था जोकि फिलहाल जेल में है।

      सक्सेना से पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि डिफेंस डीलर सुशेन मोहन गुप्ता और कमलनाथ के भतीजे रातुल पुरी के साथ ही इस डील में लेनदेन हुआ है। बता दें कि गुप्ता और पुरी दोनों ही कस्टडी में रह चुके हैं और फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। वहीं इस पूरे मामले में कमलनाथ का कहना है कि मैंने पहले भी कहा है कि इन कंपनियों या फिर मेरे भतीजे रातुल पुरी के साथ किसी भी तरह के लेनदेन का मुझसे कोई लेनादेना नहीं है। जहां तक मेरे बेटे बकुल नाथ की बात है वह एनआरआई है और दुबई में रहता है। मैंने अपने बेटे से इस बारे में पूछा है उसका कहना है कि मैं इन कंपनियों के बारे में नहीं जानता हूं, किसी भी तरह के दस्तावेज या बैंक दस्तावेज इस बात की तस्दीक नहीं करते हैं कि मेरे बेटे का इससे कोई लेना देना है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+