अगस्ता-वेस्टलैंड घोटाले में भारत को करारा झटका, इटली ने बिचौलिए के प्रत्यर्पण से किया इनकार
नई दिल्ली। यूपीए सरकार में 3727 करोड़ रुपये के अगस्ता-वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर सौदे में रिश्वत देने की जांच कर रहीं भारतीय एजेंसियों को शुकवार को उस समय करारा झटका लगा जब इटली ने इस मामले में यूरोपीय बिचौलिया कार्लो गेरोसा के भारत में प्रत्यर्पण से इनकार कर दिया। इटली का कहना है कि उसकी भारत के साथ कोई भी पारस्परिक कानूनी सहायता संधि नहीं है। इसलिए वह कार्लो गेरोसा को भारत को नहीं सौंप सकता है। गेरोसा को इस रिश्वत घोटाले का मास्टरमाइंड माना जाता है।

गेरोसा को पिछली साल इटली में गिरफ्तार किया गया था
सीबीआई द्वारा जारी किए इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस (RCN) के बाद गेरोसा को पिछली साल इटली में गिरफ्तार किया गया था। टीओआई में छपी खबर के मुताबिक, सीबीआई विदेश मंत्रालय के माध्यम से इस मामले को फिर से इटली के सामने उठाएंगी। इटली और स्विस नागरिकता रखने वाला 71 वर्षीय कार्लो वेलेंटिनो फर्डिनांडो गेरोसा इस सौदे के तीन दलालों में से एक है। भारतीय नेताओं, रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठों, एयरफोर्स के अधिकारियों के अलावा पूर्व एयर चीफ एसपी त्यागी व उनके परिवार को कथित तौर पर रिश्वत खिलाने के पूरे षडयंत्र में गेरोसा शामिल रहा था।

घोटाले का मास्टर माइंड गेरोसा था
गेरोसा पर आरोप हैं कि इटली की फर्म अगस्ता-वेस्टलैंड को 12 वीवीआईपी हेलिकॉप्टरों का सौदा दिलाने के लिए बड़े पैमाने पर रिश्वतखोरी की थी। गेरोसा ने वीवीआईपी हेलिकॉप्टर के लिए तय मानकों में हेरफेर कराने की अहम भूमिका निभाई थी। आरोप है कि गेरोसा ने ये हेरफेर भारतीय एयरफोर्स के पूर्व वायुसेनाध्यक्ष एसपी त्यागी के चचेरे भाई के साथ मीटिंग के जरिए की थी।सीबीआई के अधिकारी के मुताबिक गेरोसा उन कई शेल कंपनियों का डायरेक्टर भी था जिनके माध्यम से इटली से पैसा भारत आया।

इटली ने उनकी मांग ठुकरा
सीबीआई के सूत्रों का कहना है कि उन्होंने सारे अहम दस्तावेजों के साथ प्रत्यर्पण की मांग की थी, लेकिन इटली ने उनकी मांग ठुकरा दी। उनका कहना है कि ऐसे में इटली को इस आवेदन का सम्मान करना चाहिए था। बता दें कि सितंबर में दाखिल की गई अपनी चार्जशीट में सीबीआई ने कहा है कि गेरोसा ही वह शख्स था जिसने हास्चके(इस मामले में शामिल एक अन्य दलाल) के साथ मिलकर अगस्ता-वेस्टलैंड को कॉन्ट्रैक्ट दिलाने के लिए वायुसेना के अधिकारियों के साथ पहली बैठक शुरू की।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications