अगस्ता वेस्टलैंड केस में सहआरोपी गौतम खेतान कालाधन एक्ट में गिरफ्तार
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अगस्ता वेस्टलैंड केस में सह-आरोपी गौतम खेतान को काला धन रखने से जुड़े मामले में शुक्रवार रात को गिरफ्तार किया है। वकील गौतम खेतान को ब्लैकमनी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। खेतान पर गैर-कानूनी तरीके से विदेशी खाते ऑपरेट करने का आरोप है। उसे दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में जल्द ही पेश किया, जहां से अदालत ने उसे दो दिन की ईडी की कस्टडी में भेज दिया है।

पिछले हफ्ते इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने दिल्ली एनसीआर में गौतम खेतान की कई प्रॉपर्टियों पर छापे मारे थे। खेतान के खिलाफ आयकर विभाग ने कालेधन का मामला दर्ज किया था।
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को अगस्ता वेस्टलैंड डील में खेतान के शामिल होने की जानकरी मिली थी। डील में खेतान का नाम सीबीआई और ईडी दोनों की चार्जशीट में शामिल है। खेतान को सितंबर 2014 में भी गिरफ्तार किया गया था। जनवरी 2015 में वह जमानत पर बाहर आया था। इसके बाद दिसंबर 2016 में सीबीआई ने खेतान और संजीव त्यागी को फिर से गिरफ्तार किया था।












Click it and Unblock the Notifications