Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Unlock 4: 188 दिनों के बाद आज से खुला ताजमहल, पर्यटकों को मानने होंगे ये नियम

Unlock 4: 188 दिनों के बाद आज से पर्यटकों के लिए खुला ताजमहल, मानने होंगे ये नियम

नई दिल्ली। Unlock4 के तहत आज से आगरा किला और ताजमहल पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। सोमवार सुबह से ताजमहल को पर्यटकों के लिए खोल दिया दिया गया है। 188 दिनों के बाद एक बार फिर से पर्यटक ताज का दीदार कर पाएंगे। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते 17 मार्च से ही ताजमहल में पर्यटकों की इंट्री को बंद कर दिया गया था। एक बार फिर से 21 सितंबर से इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। हालांकि ताजमहल को देखने आने वाले पर्यटकों को गाइडलाइंस का पालन करना होगा।

Recommended Video

    Unlock 4: 188 दिनों के बाद आज से खुला ताजमहल, पर्यटकों को मानने होंगे ये नियम
    Agra: Taj Mahal reopens for public from today as part of Unlock4.


    पर्यटकों को मानने होंगे ये नियम

    आज से ताज का दीदार करने आ रहे पर्यटकों को मास्क पहनना होगा। वहीं उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा जाएगा। पर्यटकों के शरीर का तापमान जांचने के बाद ही उन्हें एंट्री मिलेगी। ताज महल घूमने आए पर्यटकों को संक्रमण का खतरा ना हो, इसके लिए कई इंतजाम किए गए हैं। नए नियम के तहत अब ताजमहल में 1 दिन में 5000 सैलानियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए भी दो शिफ्ट बनाई गई है।

    नए नियम के मुताबिक पहली शिफ्ट में 2500 सैलानियों को एंट्री दी जाएगी। वहीं बाकी के ढाई हजार सैलानी दूसरी शिफ्ट में ताज को देख सकेंगे। वहीं ताजमहल परिसर में ग्रुप फोटोग्राफी पर मनाही कर दी गई है। पर्यटकों को ताज परिसर में एंट्री देने से पहले उन्हें सुरक्षा जांच से गुजरना होगा। पर्यटकों की सुरक्षा जांच पूरी तरह से स्पर्श मुक्त होगी। वहीं फिलहाल ताज महल में एंट्री के लिए पर्यटकों को ऑनलाइन टिकट बुकिंग करनी होगी। टिकट विंडो बंद रहेंगी। पार्किंग समेत सभी भुगतान डिजिटल तरीके से करने होंगे।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+