राष्ट्रपति ने दी मुबारकबाद, अब दो हजार किलोमीटर दूर से घबरा जाएंगे दुश्मन
उड़िसा। भारत ने परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम मध्यम दूरी की मिसाइल अग्नी2 का परीक्षण सफलतापूर्वक कर लिया है। यह मिसाइल दुश्मन के छक्के छुड़ाएगी। जानकारी के मुताबिक इस मिसाइल में दो हजार किलोमीटर दूर तक मारक क्षमता है। जिससे दुश्मन दो हजार किलोमीटर दूर से ही घबरा जाएंगे।

रक्षा अधिकारियों ने जानकारी दी है कि सतह से सतह तक मार कनरे वाली अग्नी2 मिसाइल का सफल परीक्षण सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर इंटीग्रेटेड टैस्ट रेंज के लांच काम्पलेक्स-4 से गतिमान प्रक्षेपक के माध्यम से किया गया।
आपको बता दें कि अग्नी2 जैसी इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल को सेवाओं में पहले से ही शामिल किया जा चुका है। सेना के अधिकारियों ने बताया कि मिसाइल परीक्षण विशेष तौर पर गठित रणनीतिक बल कमान की सूझबूझ से किया गया।












Click it and Unblock the Notifications