NSA अजित डोभाल बोले-अग्निपथ स्कीम को वापस लेने का कोई सवाल ही नहीं

नई दिल्ली, 21 जून: नई सैन्य भर्ती योजना अग्निपथ के खिलाफ राज्यों में विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने मंगलवार को कहा कि भविष्य में हम एक ऐसे परिदृश्य की ओर बढ़ रहे हैं जहां अदृश्य दुश्मनों के खिलाफ संपर्क रहित युद्ध होंगे और देश को एक युवा फिट और चुस्त की जरूरत है। अजीत डोभाल ने बेहद ही जरूरी बताते हुए कहा है कि ये योजना अब वापस नहीं होगी।

Recommended Video

    Agnipath Scheme Protest: NSA Ajit Doval ने योजना पर दिया बड़ा बयान | वनइंडिया हिंदी | *News
    agneepath scheme There is no question of any rollback, says NSA Ajit Doval

    डोभाल ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि, पूरा युद्ध एक महान परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। हम संपर्क रहित युद्धों की ओर जा रहे हैं और अदृश्य दुश्मन के खिलाफ युद्ध की ओर भी जा रहे हैं। प्रौद्योगिकी तीव्र गति से आगे बढ़ रही है। अगर हमें कल की तैयारी करनी है, तो हमें बदलना होगा। ग्निपथ कोई 'स्‍टैंडअलोन' योजना नहीं है। उन्‍होंने योजना से जुड़ी कई भ्रांतियों को दूर करने की कोशिश की।

    डोभाल ने कहा क‍ि 'सेना में चार साल बिताने के बाद अग्निवीर जब वापस जाएगा तो वह स्किल्‍ड और ट्रेन्‍ड होगा। वह समाज में सामान्‍य नागरिक की तुलना में कहीं ज्‍यादा योगदान कर पाएगा। डोभाल ने कहा कि 'अग्निवीर कभी पूरी सेना तो बनेंगे नहीं। जो अग्निवीर रेगुलर आर्मी में जाएंगे, उनकी कड़ी ट्रेनिंग होगी, अनुभव हासिल करने के लिए वक्‍त मिलेगा।' डोभाल ने कहा कि 'पहला अग्निवीर जब रिटायर होगा तो 25 साल का होगा। उस वक्‍त भारत की इकनॉमी 5 ट्रिलियन डॉलर की होगी।

    अजीत डोभाल ने कहा कि जो हम कल कर रहे थे, अगर वही भविष्य में भी करते रहे तो हम सुरक्षित रहेंगे ये जरूरी नहीं। यदि हमें कल की तैयारी करनी है, तो हमें परिवर्तित होना पड़ेगा। ये योजना इसलिए आवश्यक है क्योंकि भारत में, भारत के चारों तरफ माहौल बदल रहा है। अग्निपथ योजना पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता देश की सुरक्षा है।

    अजीत डोभाल ने कहा कि पिछले 8 सालों में स्ट्रक्चरल सुधार बहुत सारे हुए हैं।25 साल से सीडीएस का मुद्दा पड़ा हुआ था। राजनीतिक इच्छाशक्ति न होने के कारण इसको अमल में नहीं लाया जा सका था। आज हमारे डिफेंस एजेंसी की अपनी स्पेस की स्वतंत्र एजेंसी है। आज भारत में बनी एके-203 के साथ नई असॉल्ट राइफल को सेना में शामिल किया जा रहा है। अजीत डोभाल ने आगे कहा कि जो दूसरा वर्ग है, उन्हें न राष्ट्र से कोई मतलब है, न राष्ट्र की सुरक्षा से मतलब है। वे समाज में टकराव पैदा करना चाहते हैं। वे ट्रेन जलाते हैं, पथराव करते हैं, प्रदर्शन करते हैं। वे लोगों को भटकाना चाहते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+