हालात: मुजफ्फरनगर में फिर हिंसा के बाद तनाव
लखनऊ। एक ओर जहां अभी मुजफ्फरनगर के ज़ख्म अभी पीड़ितों के जेहन में भरे नहीं हैं वहीं दोबारा से माहौल में गर्मागर्मी देखने को मिली है। यूपी के मुजफ्फरनगर में सांप्रदायिक दंगों का एक साल पूरा होते ही फिर से तनाव बढ़ गया है।

समुदाय विशेष के चार युवकों की जाट कॉलोनी में पिटाई के बाद प्रदर्शन शुरू हो गए। ये चार छात्र जाट कॉलोनी में ट्यूशन पढ़ने गए थे। पुलिस के मुताबिक कुछ युवकों ने उन पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर हमला बोल दिया।
पढ़ें- कुमार का भरोसा
मामले पर उस समुदाय के लोग भड़क गए और पुलिस थाने पहुंचकर आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। 150 लोगों के खिलाफ हिंसा का केस दर्ज करवाया गया है।
तनाव की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरनगर के संवेदनशील इलाकों में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात कर दी गई है। पिछले साल सितंबर में सांप्रदायिक हिंसा में 60 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी और सैकड़ों लोगों के घर कैंपों में बदल गए थे। हालांकि सीएम अखिलेश यादव की मानें तो सरकार मामले पर नज़र रख रही है।












Click it and Unblock the Notifications