उन्नाव में 1 हजार टन तो फतेहपुर है में ढाई हजार टन सोने का खजाना!
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे उन्नाव जिले के डौंडिया खेड़ा गांव में 1 हजार टन सोना होने के दावे के बाद अब फतेहपुर जिले में ढ़ाई हजार टन सोना होने की खबर है। ये दावा भी स्वामी शोभन सरकार ने ही किया है। शोभन सरकार ने उन्नाव के अलावा फतेहपुर और कानपुर में भी सोने का खजाना होने की सूचना सरकार तक पहुंचाई है। फतेहपुर के भिटौरा ब्लॉक में गंगा के किनारे आदमपुर गांव है। id="toptextpromo">बाबा
की भविष्यवाणी के अनुसार, वहां मौजूद शिव मंदिर के पास के खंडहर में रीवा नरेश का काफी सोना दबा हुआ है। मालूम हो कि उन्नाव स्थित 19वीं शताब्दी के राजा राव रामबख्श सिंह के किले में एक हजार टन सोना होने की खबर के बाद से आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) की टीम खुदाई कर रही है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>वहीं
खबर ये भी है बाबा के सपने को सरकार के साथ ही साथ बदमाशों ने भी गंभीरता से लिया है और आदमपुर गांव में खुदाई शुरु कर दी है। उल्लेखनीय है कि किले में करीब 3 फीट खुदाई के बाद एक दीवार नजर आया है और एएसआई को उम्मीद है कि इस दीवार के पार सोने का खजाना मिल सकता है। मालूम हो कि खुदाई जब शुरु हुई थी उस वक्त आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम को कोई उम्मीद नहीं थी।











Click it and Unblock the Notifications