ट्रेन के बाद अब दिल्ली मेट्रो चलाने की तैयारी, DMRC ने ट्वीट कर दिए ये संकेत
नई दिल्ली। आज से देशभर के 15 शहरों के लिए ट्रेन सेवाएं शुरू हो रही है। राजधानी दिल्ली से 15 शहरों के लिए अप एंड डाउन ट्रेनें आज से चलेंगी। ट्रेनों के लिए रिजर्वेशन 11 मई से ही शुरू हो गई। ट्रेनों के परिचालन के बाद अब दिल्ली मेट्रो भी अपनी सेवाएं शुरू करना चाहती है। डीएमआरसी ने दिल्ली मेट्रो की सेवाएं जल्द शुरू करने के संकेत दिए हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
Recommended Video

DMRC ने ट्वीट कर दिल्ली मेट्रो के परिचालन को लेकर एक बार फिर से शुरू करने के संकेत दिए हैं। दिल्ली मेट्रो ने एक ट्वीट में कहा है कि मेट्रो स्टेशनों में विशेष रूप से प्रशिक्षित हाउसकीपिंग स्टाफ रखे गए हैं। ये स्टाफ यात्रियों के मूवमेंट एरिया को साफ करेंगे। वहीं ये भी संकेत दिए गए हैं कि यात्रियों के सुरक्षित मूवमेंट के लिए मेट्रो पूरी तरह से तैयार है। मेट्रो स्टेशनों पर लगे मशीन जैसे कि एएफसी गेट, लिफ्ट, एस्क्लेटर्स इत्यादि की सफाई के लिए खास स्टाफ तैयार किए गए हैं।
आपको बता दें ति जनता कर्फ्यू की घोषणा के बाद से ही 22 मार्च से दिल्ली मेट्रो सेवाएं बंद हैं। इसके बाद लॉकडाउन की घोषणा के चलते दिल्ली समेत पूरे देशभर में मेट्रो को बंद कर दिया गया। मेट्रो रेल को इस बंद की वजह से भारी घाटे का सामना करना पड़ रहा है। वहीं एक बार फिर से लॉकडाउन बढ़ने के आसार दिख रहे हैं। हालांकि लॉकडाउन में धीरे-धीरे ढील दी जा रही है। ऐसे में DMRC ने मेट्रो की सेवाएं भी खोलने पर विचार किया जा रहा है। डीएमआरसी 18 मई से मेट्रो ट्रेनों के परिचालन की तैयारी कर रहा है। हालांकि केंद्र सरकार की ओर से इस बारे में कोई आदेश जारी नहीं किए गए हैं। डीएमआरसी को केंद्र की ओर से हरी झंडी का इंतजार है।
Specially trained housekeeping staffs are deployed in stations to clean passenger movement areas and associated equipment such as AFC gates, lifts and escalators to begin safe operations. pic.twitter.com/E6z3Lof3Oa
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) May 11, 2020












Click it and Unblock the Notifications