तुरंत बिकीं 'श्री रामायण एक्सप्रेस' की टिकटें, अब ऐसी 3 और ट्रेनें चलाने की तैयारी में रेलवे

तीर्थयात्रियों के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन 'श्री रामायण एक्सप्रेस' की सफलता के बाद अब रेलवे ने ऐसी तीन और ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है।

Trains

नई दिल्ली। तीर्थयात्रियों के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन 'श्री रामायण एक्सप्रेस' की सफलता के बाद अब रेलवे ने ऐसी तीन और ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। 'श्री रामायण एक्सप्रेस' 14 नवंबर से शुरू होने जा रही है, जिसके बाद ये अयोध्या से गुजरते हुए देश में राम के सभी बड़े तीर्थस्थल पर श्रद्धालुओं को ले जाएगी। इस ट्रेन के शुरू होते ही रेलवे को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, जिसे देखते हुए तीर्थस्थलों के दर्शन को और ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है।

रामायण एक्सप्रेस जैसी चलेंगी 3 और ट्रेनें

रामायण एक्सप्रेस जैसी चलेंगी 3 और ट्रेनें

'श्री रामायण एक्सप्रेस' ट्रेन के सारे टिकट खुलने के 15 दिन बाद ही भर गए। इस सफलता को देखते हुए रेलवे ऐसी ही तीन ट्रेनें चलाने जा रहा है। ये ट्रेनें राजकोट, जयपुर और मदुरै से चलेंगी। जयपुर से ये ट्रेन 22 नवंबर को शुरू होगी और राम से जुड़े स्थल सीतामढ़ी, रामकोट, नंदीग्राम, वाराणसी जाएगी। वहीं गुजरात के राजकोट से ये ट्रेन 7 दिसंबर को शुरू होगी। ये ट्रेनें अयोध्या भी जाएंगी।

15 दिन में ही बुक हो गए ट्रेन के टिकट

15 दिन में ही बुक हो गए ट्रेन के टिकट

यात्रियों के लिए ट्रेन में स्लीपर कोच लगाए जाएंगे। इस एक ट्रेन में 800 यात्री सफर कर सकते हैं। 'श्री रामायण एक्सप्रेस' की बात करें तो ट्रेन अपना पहला सफर 14 नवंबर से दिल्ली के सफदरजंद स्टेशन से रामेश्वरम के लिए शुरू करेगी। रेलवे के मुताबिक ऐसी ट्रेनों के टिकट 50 से 60 फीसदी तक ही भरते हैं, लेकिन 'श्री रामायण एक्सप्रेस' के सभी टिकट खुलने के 15 दिन में ही बुक हो गए। ये ट्रेन श्रीलंका में भी यात्रियों को राम के तीर्थस्थलों के दर्शन कराएगी।

इन-इन जगहों के कराएगी दर्शन

इन-इन जगहों के कराएगी दर्शन

'श्री रामायण एक्सप्रेस' 16 दिनों में भगवान राम से जुड़े सभी तीर्थस्थलों के दर्शन यात्रियों को कराएगी। इस ट्रेन के टूर पैकेज में टिकट से लेकर खाना, रहना, धर्मशाला और दर्शन शामिल होंगे। यात्रियों के साथ टूर पर आईआरसीटीसी का एक मैनेजर भी यात्रा करेगा, जो हर वक्त उनके साथ रहेगा। ट्रेन सफदरजंग से शुरू होगी और इसका पहला स्टॉप अयोध्या होगा। इसके बाद हनुमान गढ़ी रामकोट, कनकर भवन मंदिर, नंदीग्राम, सितामढ़ी, जनकपुर, वाराणसी, प्रयाग, श्रीरंगपुर, चित्रकूट, नासिक, हंपी और रामेशवरम के दर्शन कराए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+