भाजपा नेता किरीट सोमैया पर हमले के बाद मुंबई पुलिस ने कुल 4 लोग किया गिरफ्तार, शिवसैनिकों पर लगाया था आरोप

मुंबई, 25 अप्रैल : लाउडस्पीकर विवाद के बाद भाजपा और शिवसेना महाराष्‍ट्र में आमने सामने आ चुकी है। वहीं शनिवार को मुंबई में बीजेपी नेता किरीट सोमैया पर जानलेवा हमला हुआ, जिसका आरोप शिवसैनिकों पर लगा है। वहीं घटना के 2 दिन बाद मुंबई पुलिस ने इस आरोप में चार लोगों को अरेस्‍ट किया है। ये जानकारी मुंबंई पुलिस ने दी।

Recommended Video

    Kirit Somaiya पर हमले की लड़ाई दिल्ली तक आई, केंद्रीय गृह सचिव से करेंगे शिकायत | वनइंडिया हिंदी
     BJP leader Kirit Somaiya

    बता दें शनिवार को इस घटना में सोमैया की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा। जिस वजह से अब बीजेपी महाराष्ट्र सरकार पर हमलावर है। साथ ही मामले में उचित कार्रवाई की मांग की थी। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता किरीट सौमैया ने आरोप लगाया है कि शिव सैनिकों ने उनकी हत्या करने की कोशिश की और सौमैया ने ये भी आरोप लगाया था कि पुलिस की मौजूदगी में शिवसेना के 100 गुंडों ने मुझपर हमला किया, जिसके बाद मैं घायल हो गया, खार पुलिस स्टेशन के पास शिवसेना के गुंडों ने मेरे ऊपर पत्थर फेंके।

    इस घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणीस ने भी इस बाबत ट्वीट करके लिख था मुंबई और पूरे महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो गई है, गुंडों ने खार पुलिस स्टेशन के पास पुलिस की मौजूदगी में किरीट सोमैया के ऊपर हमला किया। यह किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+