जानें ये 17 बातें जिस पर मोदी ने पाक को घेरा, दी चुनौती

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के कोझिकोड से 18 सितंबर को उरी में हुए हमले पर पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया। मंच से उन्होंने एक तीर से कई निशाने साधे।

शुरूआत भारतीय जनता पार्टी की केरल इकाई और आगामी चुनाव से की तो लगा कि ये चुनावी सभा है पर भाषण के मध्य में पाकिस्तान और आतंकवाद को आड़े हाथों लेते हुए उसकी बखिया उधेड़नी शुरू कर दी।

भाषण के अंत में उन्होंने देश की मूलभूत समस्याओं की चर्चा की। मोदी ने इन बातों से पाकिस्तान को घेरा।

narendra modi

1- पीएम मोदी ने कहा कि एशिया का एक देश बस खून खराबा चाहता है।
2- दुनिया में कहीं भी आतंकी घटना होती है लोग एक ही देश को गुनाहगार ठहराते हैं।
3-मोदी ने कहा कि दिल्ली में ऐसी सरकार बैठी है जो लड़ाई लड़ने को तैयार है।
4-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पाकिस्तान के हुक्मरान आतंकियों का लिखा भाषण पढ़ते हैं।

narendra modi

बेकार नहीं जाएगा बलिदान

5-पीएम मोदी ने कहा कि 18 जवानों का बलिदान बेकार नहीं जाने देंगे।
6-मोदी ने कहा कि हर आतंकी घटना में पाक का नाम आता है।
7-मोदी ने कहा कि लड़ना है तो गरीबी से लड़ाई लड़े।
8-उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश ने उरी में आतंकी भेजे।

narendra modi

आतंकवाद को करेंगे परास्त

9-मोदी ने कहा कि भारत आतंकवाद को परास्त कर के रहेगा।
10-पीएम ने कहा कि हम पाक को अलग-थलग कर के दिखा देंगे।
11-उन्होंने कहा कि पाक कश्मीर के नाम पर गुमराह करता है।
12-पीएम ने कहा कि उनके पास गिलगिट, पीओके, बलूचिस्तान है लेकिन उनसे वो नहीं संभल रहा है।

narendra modi

हम 1,000 साल तक लड़ने को तैयार

13-मोदी ने कहा कि पड़ोसी देश के नेता कहते थे कि वो हजार साल लड़ाई लड़ेंगे लेकिन वो काल के गाल में समा गए।
14-मोदी ने कहा कि वो दिन दूर नहीं होगा जब पाकिस्तान की आवाम हुक्मरानों के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।
15-मोदी ने कहा कि हम उनसे 1,000 साल तक लड़ने को तैयार हैं।
16-उन्होंने कहा कि पाक की जनता सोचे कि वो अशिक्षा या गरीबी से लड़ेंगे या नहीं।
17- मोदी ने भारत सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट करता है, पाकिस्तान आतंकवाद एक्सपोर्ट करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+