पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद भारत ने अमेरिका, रूस, चीन समेत तमाम देशों को दी जानकारी

नई दिल्ली। पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एलओसी पार स्थित बालाकोट में आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मल के कैंप को तहस-नहस कर दिया। बालाकोट स्थित जैस कैंप पर हमले के बाद भारत ने अपनी अंतरराष्ट्रीय कूटनीति को तेज कर दिया है। भारत की ओर से अमेरिका, युनाइटेड किंगडन और चीन के राजदूतों को इस कार्रवाई की जानकारी दे दी गई है। भारत ने तीनों ही अहम देशों को भारतीय वायुसेना द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी दे दी है।

strike

वायुसेना ने दी जानकारी

अमेरिका, यूके, रूसे के अलावा अन्य तमाम देशों को भारतीय वायुसेना द्वारा की गई इस कार्रवाई की जानकारी दे दी गई है। भारत के विदेश सचिव विजय गोखले ने तमाम देशों के राजनयिकों को एलओसी पार बालाकोट में वायुसेना की कार्रवाई की जानकारी दी। विदेश सचिव ने ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, टर्की सहित आसियान देशों के 6 देशों को भी इस कार्रवाई की जानकारी दे दी है।

आज सुबह की गई सर्जिकल स्ट्राइक

बता दें कि आज सुबह तकरीबन 3:30 बजे भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान स्थित जैश के ठिकानों पर हमला किया। रिपोर्ट्स की मानें तो वायुसेना की इस कार्रवाई में 200-300 आतंकी ढेर हो गए हैं। विदेश मंत्रालय की ओर से बयान जारी किया गया। खुद विदेश सचिव विजय गोखले मीडिया के सामने आए और उन्होने इस सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वायुसेना ने पाकिस्तान बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को निशाना बनाया जिसमे कई आतंकियों को ढेर कर दिया गया है।

जैश के ठिकाने को तबाह किया

विजय गोखले ने बताया कि वायुसेना की इस कार्रवाई में जैश के कई आतंकी, सीनियर कमांडर, उनके ट्रैनर और पनाहगाह मार गिराए गए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया है कि इस कार्रवाई में किसी भी आम नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचा है क्योंकि जैश का यह ठिकाना घने जंगल में पहाड़ पर स्थित था। यहां पर जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया मौलाना मसूद अजहर के साले मौलाना यूसुफ अजहर की देखरेख में ये आतंकी कैंप चलाया जा रहा था।

इसे भी पढ़ें- Surgical strikes 2: जानिए, आतंकवादी कैंपों पर भारतीय एयर स्ट्राइक (Air Strike) का क्या असर होने वाला है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+