सीमा-अंजू के बाद पाकिस्तान से आए गुलजार की Love story चर्चा में, 12 साल पहले हुई शादी पर अब खुली पोल
पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर और भारतीय महिला अंजू की प्रेम कहानी के बाद पाकिस्तानी नागरिक गुलजार खान और आंध्र प्रदेश के नांदयाल जिले की रहने वाली दोलता बी की प्रेम कहानी चर्चाओं में है।
असल में 2011 में पाकिस्तानी नागरिक गुलजार खान और दोलता बी ने शादी की थी। तब से ये दोनों साथ में भारत में रह रहे हैं। दोनों की रॉन्ग नंबर पर बात होने लगी थी। इसके बाद दोनों में प्यार हो गया था। गुलजार पाकिस्तान से दुबई के रास्ते भारत आया था। उसे कुछ सालों पहले फर्जी आधार कार्ड और पासपोर्ट के बनवाने के केस में गिरफ्तार किया गया था। हाल ही में जमानत मिलने पर इस मामले की चर्चा तेज हुई है।

कैसे सामने आया पाकिस्तान के गुलजार खान का सच?
गुलजार खान को फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करके अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में तीन साल से ज्यादा समय तक जेल में रखा गया था, तेलंगाना हाई कोर्ट के आदेशों के बाद जमानत मिलने के बाद 23 जुलाई को नांदयाल जिले के गदिवेमुला में अपने भारतीय परिवार के साथ फिर से मिलना हुआ।
गुलजार खान और दोलता बी की शादी तब तक खुशहाल थी जब तक कि गुलजार खान ने अपने और पांच बच्चों के साथ पाकिस्तान जाने की योजना नहीं बनाई थी। गुलजार खान द्वारा पाकिस्तान में अपने परिवार को बार-बार कॉल करने से खुफिया अधिकारियों को शक हुआ और हैदराबाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
बाद में दोलता बी ने अपने पति की रिहाई और परिवार के साथ रहने की अनुमति के लिए तेलंगाना हाई कोर्ट का रुख किया। 20 जुलाई को हाई कोर्ट ने गुलजार खान को जमानत दे दी, जिससे उन्हें अपने परिवार के साथ फिर से रहने की इजाजत मिल गई।
रिहाई के बाद गुलजार खान ने क्या कहा?
मीडिया से बात करते हुए गुलजार खान ने कहा कि वह अदालत के अगले आदेश तक अपने परिवार के साथ नांदयाल में रहेंगे और यहीं काम करेंगे।
पुलिस के मुताबिक, गुलजार खान पाकिस्तान का रहने वाला है और नौकरी की तलाश में सऊदी गया था। 2009 के आसपास, उन्हें वहां की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया क्योंकि वह उचित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए थे। उसने कथित तौर पर दावा किया कि वह भारत में हरिद्वार से है और अपने दावे को साबित करने के लिए फर्जी दस्तावेज भी दिखाए।
2011 में हुई थी गुलजार और दौलब बी की शादी
परिवार के सदस्यों के मुताबिक सऊदी अधिकारियों द्वारा भारत निर्वासित किए जाने के बाद वह 2009 में मुंबई आए थे। जब वह मुंबई में एक चित्रकार के रूप में काम कर रहे थे। साल 2010 दौलत बी और उनका रॉन्ग नंबर के साथ बातचीत हुआ। उसके बाद दोनों के बीच लगातार बात होने लग और उनके बीच प्यार पनपने लगा। 2011 में गुलजार खान आंध्र प्रदेश के कुरनूल आए, उन्हें प्रपोज किया और दोनों ने शादी कर ली।
दौलत बी फिलहाल में गदिवेमुला मंडल में अपने माता-पिता के साथ रहती हैं। असल में दौलत बी के पति की मौत हो गई थी। इसके बाद उन्हें परिवार चलाने के लिए मेहनत मजदूरी करनी पड़ी।












Click it and Unblock the Notifications