आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद अमेरिका की पहली प्रतिक्रिया, पाकिस्तान का नाम भी नहीं लिया

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने वाले अनुच्छेद 370 और 35ए के खत्म किए जाने के बाद घाटी में माहौल लगातार तनावपूर्ण बना हुआ है। इस बीच अमेरिका की ओर से अपील की गई है सभी पक्षकार लाइन ऑफ कंट्रोल पर शांति और स्थिरता बनाए रखें। अमेरिका की ओर से कहा गया है कि वह पूरी स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए है। दिलचस्प बात यह है कि अमेरिका की ओर से पाकिस्तान का नाम नहीं लिया गया है। पाकिस्तान का नाम लिए बगैर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोर्गन ओर्टागस ने कहा कि हम सभी पक्षकारों से एलओसी पर शांति और स्थिरता बनाए रखने की अपील करते हैं।

पाक ने फैसले को खारिज किया

पाक ने फैसले को खारिज किया

वहीं पाकिस्तान ने भारत के फैसले को सिरे से खारिज करते हुए इसकी आलोचना की है। पाकिस्तान ने भारत सरकार के फैसले को खारिज करते हुए कहा कि वह सभी संभावित विकल्प पर विचार कर रही है, जिससे कि भारत सरकार को जवाब दिया जा सके। पाकिस्तान ने भारत सरकार के फैसले को गैरकानूनी एकपक्षीय बताया है। बता दें कि सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह ने आर्टिकल 370 और 35ए को खत्म किए जाने का ऐलान किया था।

हालात पर नजर

हालात पर नजर

ओर्टागस ने कहा कि हम जम्मू कश्मीर के हालात पर नजर बनाए हुए हैं। हमने भारत के फैसले का संज्ञान लिया है, जिसमे संविधान द्वारा जम्मू कश्मीर को दिए गए विशेष अधिकार को खत्म कर दिया गया है और जम्मू कश्मीर को दो यूनियन टेरिटरीज में बांट दिया गया है। इससे पहले विदेश मंत्री ने सभी पी5 देशों को भारत सरकार के फैसले के बारे में अवगत कराया। पी देशों में अमेरिका, यूके, चीन, फ्रांस और रूस शामिल हैं। ओर्टागस ने बताया कि भारत ने जम्मू कश्मीर के मसले को पूरी तरह से आंतरिक मसला बताया है।

भारी सुरक्षा

भारी सुरक्षा

हालांकि ओर्टागस ने जम्मू कश्मीर में मानवाधिकारों के हनन पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि हम जम्मू कश्मीर में लोगों को बंधक बनाए जाने को लेकर चिंतित हैं। हम अपील करते हैं कि लोगों के व्यक्तिगत अधिकार का सम्मान हो, इस फैसले से प्रभावित लोगों के साथ चर्चा की जाए। अनुच्छेद 370 हटाने के ऐलान के बाद अब राज्य के सभी हिस्सों में कड़ी चौकसी बरती जा रही है। जम्मू संभाग में भी पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की नजर संदिग्ध और असामाजिक तत्वों पर है। जम्मू शहर समेत इस संभाग के 10 जिलों में एहतियातन धारा 144 लगा दी गई है। जम्मू की सड़कों पर बैरीकेडिंग करके वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है, लेकिन शहर को कश्मीर और देश के दूसरे हिस्सों से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+