DD नेशनल पर 27 साल बाद हो रही है 'श्री कृष्णा' की वापसी, रामायण की सफलता के बाद दूरदर्शन का बड़ा फैसला

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन को बढ़ा कर 3 मई तक कर दिया गया है, हालांकि इसकी अवधि और आगे बढ़ाए जाने की संभावना भी जताई जा रही है। लॉकडाउन में लोगों की मांग को देखते हुए दूरदर्शन 80 और 90 के दशक के फेमस आध्यात्मिक टीवी शो 'रामायण', 'महाभारत' को फिर से टेलीकास्ट कर रहा है। अब दर्शकों को जल्द ही एक और फेमस सीरियल 'श्री कृष्णा' को फिर से देखने का अवसर मिलने वाला है।

प्रसार भारती ने ट्वीट कर दी खुशखबरी

प्रसार भारती ने ट्वीट कर दी खुशखबरी

प्रसार भारती ने एक ट्वीट में जानकारी देते हुए बताया है कि, रामानंद सागर के फेसम टीवी शो 'श्री कृष्णा' का टेलीकास्ट जल्द ही डीडी नेशनल चैनल पर किया जाएगा। गौरतलब है कि देश एक बार फिर से रामायण और महाभारत के माध्यम से अपने पूराने दिनों को याद कर रहा है, साथ ही लॉकडाउन के दौरान समय भी अच्छा कट रहा है। 'रामायण' और 'महाभारत' के दोबारा प्रसारण के बाद अब 27 साल बाद टीवी पर 'श्री कृष्णा' की वापसी हो रही है।

रामायण के बाद 'श्री कृष्णा' का आगमन

रामायण के बाद 'श्री कृष्णा' का आगमन

रामानंद सागर की रामायण के बाद 'श्री कृष्णा' टीवी सीरियल के दोबारा शुरू किए जाने की मांग भी काफी समय से की जा रही थी, अब दर्शकों का इंतजार खत्म होने वाला है। दूरदर्शन ने इस शो को दोबारा दिखाए जाने का फैसला किया है। प्रसार भारती ने अपने ट्वीट में 'श्री कृष्णा' का एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, हमारे दर्शकों के लिए खुशखबरी, डीडी नेशनल पर जल्द आ रहा है 'श्री कृष्णा'।

दूरदर्शन की टीआरपी ने तोड़े रिकॉर्ड

दूरदर्शन की टीआरपी ने तोड़े रिकॉर्ड

हालांकि प्रसार भारती के ट्वीट में इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि सीरियल कब से और किस समय प्रसारित किया जाएगा। इतना जरूर है कि इस ट्वीट के बाद से दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है। बता दे कि लॉकडाउन के दौरान 'रामायण' और 'महाभारत' के री-टेलीकास्ट से दूरदर्शन की टीआरपी आसमान छू रही है। रामायण को एक समय में 5 करोड़ से ज्यादा दर्शकों बार देखा जा चुका है।

'श्री कृष्णा' को दर्शकों ने काफी पसंद किया

'श्री कृष्णा' को दर्शकों ने काफी पसंद किया

'श्री कृष्णा' के दोबारा प्रसारण के पीछे भी दूरदर्शन की बढ़ती टीआरपी ही बताई जा रही है। ऐसा कई साल बाद है जब दूरदर्शन टीआरपी के मामले में पहले स्थान पर है। 90 के दशक में रामायण के बाद 'श्री कृष्णा' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। जिस वजह से डीडी नेशनल चैनल अपने पुराने सीरियल्स का दोबारा प्रसारण कर रहा है। ऐसे में अब लॉकडाउन के दौरान दर्शकों ने 'श्री कृष्णा' को री-टेलीकास्ट किए जाने की मांग की है।

1993 में हुआ था टेलीकास्ट

मालूम हो कि रामानंद सागर द्वारा निर्देशित टीवी सीरियल 'श्री कृष्णा' का पहली बार प्रसारण साल 1993 में हुआ था, यह शो 1996 तक चला। 221 एपिसोड वाले इस शो में श्री कृष्णा के युवावस्था का किरदार अभिनेता स्वप्निल जोशी ने निभाया था, बाद में इस रोल को सर्वदमन डी बनर्जी ने निभाया। 'श्री कृष्णा' टीवी सीरियल के बाद से दोनों एक्टर काफी मशहूर हो गए थे। स्वप्निल जोशी ने उत्तर कांड रामायण में कुश का भी रोल किया था।

यह भी पढ़ें: कोरोना संकट: CM नीतीश बोले- बिहार गरीब राज्य हो सकता हैं लेकिन हमने किसी बिहारी को अकेला नहीं छोड़ा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+