राज ठाकरे की चेतावनी के बाद महाराष्ट्र ने धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर लागू किए ये नए नियम
मुंबई, 18 अप्रैल। कुछ दिनों पहले मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने मज्जिदों में लगे लाउडस्टपीकर को बंद करवाने की मांग करने के साथ 3 मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की चेतावनी दी थी। वहीं अब राज ठाकरे की चेतावनी के बाद सोमवार को महाराष्ट्र के गृह विभाग ने धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर नए नियम लागू किए हैं। इस नए नियम के अनुसार धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर बजाने से पहले गृह विभाग से परमीशन लेनी होगी। लाउस्पीकर बिना गृह विभाग की परमीशन के नहीं बजा सकेंगे।
Recommended Video

याद रहे लगभग दो सप्ताह पहले राज ठाकरे ने कहा था कि अगर लाउस्प्पीकर पर बैन नहीं लगता है तो हम लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे जिसके बाद कई राज्यों में ये मुद्दा तूल पकड़ लिया था यहां तक कि मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश में लोगों ने राज ठाकरे के बयान के बाद घरो की छतों पर लाउडसपीकर लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ भी करना शुरू कर दिया था। वहीं कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू समेत अन्य जगहों पर धार्मिक स्थल पर तेज आवाज में लाउस्पीकर लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
बता दें महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने 3 मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की अपनी चेतावनी दोहराई थी उसके एक दिन बाद राज्य के गृह विभाग ने सोमवार को कहा कि धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के उपयोग की अनुमति केवल उचित अनुमति के साथ ही दी जाएगी।
सूत्रों ने कहा कि राज्य के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक के साथ बैठक करेंगे और उन्हें इस मामले में सभी पुलिस आयुक्तों और अधिकारियों को निर्देश देने का निर्देश देंगे।
गौरतलब है कि राज्य में चल रहे लाउडस्पीकर विवाद के मद्देनजर, ठाकरे ने रविवार को कहा कि देश में मुसलमानों को यह समझना चाहिए कि "धर्म कानून और देश से ऊपर नहीं है" और साथ ही उनसे मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए भी कहा।
ठाकरे ने कहा था हम महाराष्ट्र में दंगे नहीं चाहते। नमाज अदा करने का किसी ने विरोध नहीं किया। हम चाहते हैं कि जो लाउडस्पीकर मस्जिदों में लगे हैं और पूरे देश में अवैध हैं, उन्हें हटा दिया जाना चाहिए। अगर आप लाउडस्पीकर पर अजान करते हैं, तो हम भी पूजा के लिए लाउडस्पीकर का भी इस्तेमाल करेंगे। मुसलमानों को समझना चाहिए कि धर्म कानून से बड़ा नहीं है। ठाकरे ने आगे कहा था 3 मई के बाद, मैं देखूंगा कि क्या करना है।












Click it and Unblock the Notifications