राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद अब कौन होगा कांग्रेस का अध्यक्ष, ये 4 नाम हैं सबसे आगे
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस की करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर चार पन्ने का एक पत्र ट्वीट करके अपने इस्तीफे की जानकारी दी है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, "कांग्रेस पार्टी की सेवा करना मेरे लिए सम्मान की बात है, जिनकी नीतियों और सिद्धातों से देश का विकास हुआ है। मैं देश और पार्टी से मिले प्यार के लिए आभारी हूं, जय हिन्द। इसी के साथ राहुल गांधी ने ट्विटर बायो से कांग्रेस अध्यक्ष हटाकर सिर्फ सांसद कर लिया है। राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा?

राहुल गांधी ने दिया इस्तीफा, अब किसे मिलेगी पार्टी की जिम्मेदारी
कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद पार्टी में अगले अध्यक्ष को लेकर माथापच्ची का दौर शुरू हो गया है। ऐसी खबरें हैं कि पार्टी के दिग्गज नेता मोतीलाल वोरा को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनाया जा सकता है। हालांकि, मोतीलाल वोरा ने ऐसी खबरों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। कांग्रेस नेता की टिप्पणी के बाद साफ है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर पार्टी में अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। हालांकि, जिस तरह से राहुल गांधी ने इस्तीफे के दौरान साफ कर दिया था कि पार्टी का अगला अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होना चाहिए। इससे एक बात तो तय है कि पार्टी का अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होगा। ऐसे में कांग्रेस के अगले अध्यक्ष के लिए ये चार दिग्गज नेता सबसे आगे नजर आ रहे हैं।

अशोक गहलोत का नाम सबसे आगे
राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद अशोक गहलोत का नाम इस पद के लिए सबसे आगे माना जा रहा है। इस बात की पूरी संभावना है कि आने वाले चंद दिनों में उनको पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने का ऐलान भी हो जाए। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के पीछे कई अहम वजहें मानी जा रही हैं। गहलोत पार्टी के वरिष्ठ नेता के साथ-साथ पार्टी संगठन में भी लंबे समय से जुड़े रहे हैं। उन्हें संगठन चलाने का पुराना अनुभव है। साल 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन में भी उनकी ही रणनीति को अहम माना गया। इसके साथ-साथ गहलोत के सोनिया गांधी और राहुल गांधी से बेहतर रिश्ते भी हैं। ताजा हालात में अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की पूरी संभावना नजर आ रही है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह
कांग्रेस अध्यक्ष के लिए वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम भी चर्चा में हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस के दिग्गज नेता और पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस की सरकार के मुख्यमंत्री हैं। उनका पार्टी में अलग स्थान है और हाल ही सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 'मोदी लहर' के बावजूद अमरिंदर सिंह अपना गढ़ को बचाए रखने में कामयाब रहे। कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पार्टी ने पंजाब में अच्छा प्रदर्शन किया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह की सूझ-बूझ और नेतृत्व शैली देखते हुए उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान दी जा सकती है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया
कांग्रेस अध्यक्ष के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी नाम चर्चा में है। ऐसा इसलिए क्योंकि सिंधिया पार्टी के बड़े नेता हैं और राहुल गांधी के करीबी भी माने जाते हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। पिछले साल हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सिंधिया ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ के साथ मिलकर रणनीतिक तैयारी को आगे बढ़ाया, जिसका फायदा पार्टी को हुआ कांग्रेस मध्य प्रदेश में सत्ता वापसी में कामयाबी रही। उस समय ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम सीएम की रेस में भी था, हालांकि मुख्यमंत्री फिर प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को बनाया गया। अब राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद सिंधिया को ये जिम्मेदारी दी जा सकती है।

शशि थरूर
इस फेहरिस्त में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर का भी नाम रेस में माना जा रहा है। थरूर केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से लगातार तीसरी बार सांसद चुने गए हैं। शशि थरूर भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व राजनयिक हैं। 2009 से लगातार केरल के तिरुवनंतपुरम से लोक सभा सांसद हैं। वो विदेशी मामलों की संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष भी हैं। यूपीए सरकार के दौरान 2009-2010 तक विदेश राज्य मंत्री और 2012-2014 तक मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री रह चुके हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष की लिस्ट में शिंदे और खड़गे का भी नाम
इनके अलावा भी कांग्रेस के कई दिग्गजों के नाम अध्यक्ष पद के तौर पर चर्चा में शामिल हैं। इनमें पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे और मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम प्रमुख तौर पर सामने आ रहा है। इनके साथ-साथ कर्ण सिंह, अहमद पटेल, गुलाम नबी आजाद, तरुण गोगोई समेत कई और वरिष्ठ नेता पार्टी में हैं, जिन्हें अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications