तो केजरीवाल ने मानी पीएम मोदी की सलाह लेकिन थोड़ी-थोड़ी...

नई दिल्ली। आप सोच रहे होंगे ना कि हम क्या बकवास कर रहे हैं तो सुनिए यह कोई बकवास नहीं बल्कि खबर है, दरअसल दिल्ली के नये-नवेले सीएम अरविंद केजरीवाल को डाइबिटीज है और वो अपनी खांसी से दिन-भर परेशान रहते हैं। इसलिए अब वो इन दोनों चीजों का इलाज कराने के लिए आज बेंगलुरू आ रहे हैं जहां वो 10 दिन तक प्राकृतिक चिकित्सा का सहारा लेंगे।

इस बारे में जानकारी उनके अधिकारी ने ही मीडिया को दी। अधिकारी ने कहा, "उनका (केजरीवाल) शर्करा स्तर 300 है। इसलिए उन्होंने प्राकृतिक चिकित्सा उपचार कराने का फैसला लिया है। वह बुधवार को के लिए निकलेंगे। उनका इलाज अगले दिन से शुरू होगा।"

आपको बता दें कि दिल्ली के कमिश्नर बस्सी के एट-होम कार्यक्रम में जब केजरीवाल बहुत खांस रहे थे तो उनके बगल में बैठे पीएम मोदी ने उन्हें बेंगलुरू के डॉक्टर नगेंद्र का नंबर दिया था और कहा था कि आप उनसे इलाज करवाइये, निसंदेह आप ठीक हो जायेंगे।

मोदी ने दी थी बेंगलुरू जाने की सलाह

फिलहाल तो केजरीवाल ने मोदी की सलाह मानते हुए बेंगलुरू का रूख कर लिया है लेकिन वो डा. नगेंद्र से नहीं बल्कि प्राकृतिक चिकित्सा का रास्ता अपनाएंगे। इसलिए हम कह रहे हैं कि केजरीवाल ने मानी पीएम मोदी की सलाह लेकिन थोड़ी-थोड़ी।

केजरीवाल की अनुपस्थिति में सिसोदिया देखेंगे दिल्ली का काम

आपको बता दें कि केजरीवाल की अनुपस्थिति में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मुख्यमंत्री के रूप में कामकाज संभालेंगे। पिछले महीने ही दिल्ली के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने केजरीवाल को लंबे समय से मधुमेह की बीमारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+