शादी के बाद रिसेप्शन में पति के पैर पर सर्जरी का निशान देख भड़क गई दुल्हन, फिर जो हुआ नहीं होगा यकीन
शादी के बाद रिसेप्शन में पति के पैर पर सर्जरी का निशान देख भड़क गई दुल्हन, फिर जो हुआ नहीं होगा यकीन
तिरुपुर, 03 सितंबर: तेलंगाना में हाल ही में एक लड़के और लड़की की शादी सामान्य शादियों की तरह तय हुई और दोनों परिवारों ने शादी की तारीख तय की। इतना ही नहीं शादी के तय तारीख पर शुभ मुहूर्त पर वर-वधू ने अपने सगे-संबंधियों के साथ एक मंदिर में शादी के सात फेरे लिए और जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाईं लेकिन चंद ही घंटों में कुछ ऐसा हुआ कि जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया।

रिसेप्शन में पत्नी को पति के पैरों में दिखा सर्जरी का निशान
ये मामला तेलंगाना के तिरुपर का है जहां शादी के कुछ घंटों बाद रिसेप्शन के दौरान दुल्हन ने अपने पति के पैर में सर्जरी के निशान देखे जिसे देखते ही दुल्हन भड़क गई और थोड़ी ही देर में पार्टी का पूरा माहौल युद्ध में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच भी कहा सुनी शुरू हो गई।

"चौंकाने वाली" बात छिपा कर रखी
दरअसल, नई नवेली दुल्हन इस बात से नाराज हुई क्योंकि उसने एक-दूसरे को महीनों से जानने के बावजूद ऐसी "चौंकाने वाली" बात छिपा कर रखी। मेहमानों के बीच ऐसा फैसला सुना दिया कि सब उसका मुंह देखते रह गए।

जानें कौन है ये दुल्हा दुल्हन
दिलचस्प घटनाक्रम गुरुवार को तमिलनाडु के तिरुपुर जिले में हुई। समयम तमिल की एक रिपोर्ट के अनुसार, कहानी के नायक एक 32 वर्षीय कपड़ा स्टोर कर्मचारी और एक 25 वर्षीय महिला हैं, जो तिरुपुर की रहने वाली हैं।

शादी को समाप्त करने का फैसला सुना दिया
अपने पति के पैर पर निशान देखने के बाद, महिला ने घोषणा की कि उसके साथ विवाह में रहना अस्वीकार्य है उसने अपनी शादी को समाप्त करने का फैसला सुना दिया।

महिला थाने तक पहुंच गए दोनों परिवार
बताया जा रहा है लड़के और लड़की दोनों पक्षों द्वारा आरोप लगाए जाने से मामला और बिगड़ गया और विवाद तिरुपुर के कोंगुनगर इलाके के महिला थाने तक पहुंच गया। अधिकारियों ने गुस्साए जोड़े को शांत करने की कोशिश की। हालांकि कोई असर नहीं हुआ। दुल्हन के परिवार ने दूल्हे के खिलाफ और आरोप लगाए। इस घटना से गुस्साए दोनों पक्षों ने अलग-अलग तरीके से शादी को रद्द कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications