The Kerala Story पर लगा बैन तो भाजपा सांसद ने ममता बनर्जी को बताया हिंदू विरोधी
The Kerala Story: ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल में द केरला स्टोरी फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया है। ममता सरकार के इस फैसले के बाद भाजपा सांसद ने उन्हें हिंदू विरोधी करार दिया है।

The Kerala Story: भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। जिस तरह से ममता बनर्जी की सरकार ने द केरला स्टोर फिल्म पर प्रदेश में प्रतिबंध लगाया है, उसके बाद लॉकेट चटर्जी ने उन्हें हिंदू विरोधी करार दिया है।
लॉकेट चटर्जी ने कहा कि ममता ने बहुत बड़ी गलती की है। वह बंगालियों को नही जानती हैं, अगर वह द केरला स्टोरी पर बैन लगा रही हैं तो ऐसा लगता है कि वह हिंदू विरोधी हैं, भारत विरोधी हैं, महिला विरोधी है। फिल्म आईएसआईएस पर आधारित है। फिल्म को बैन करके ऐसा लग रहा है कि वह कुछ छिपाने की कोशिश कर रही हैं।
भाजपा सांसद ने कहा कि ममता बनर्जी ने सुदीप्तो सेन की फिल्म को बैन कर रही हैं, जोकि बंगाली फिल्म निर्माता है। वह बंगालियों के नाम पर वोट मांती हैं और मुसलमानों पर बनी फिल्म पर प्रतिबंध लगाती हैं। यह मुस्लिम वोट के लिए किया गया है।
बता दें कि मंगलवार को ममता बनर्जी ने तत्काल प्रभाव से सुदीप्तो सेन की फिल्म द केरला स्टोरी की स्क्रीनिंग पर रोक लगाने का फैसला लिया था। ताकि प्रदेश में हिंसा और नफरत को बढ़ने से रोका जा सके।
इसके साथ ही पश्चिम बंगाल पहला राज्य बनत गया है कि जिसन् फिल्म पर प्रतिबंध लगाया है। ममता सरकार के इस फैसले से राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। टीएमसी पर भाजपा तीखा हमला बोल रही है।
पश्चिम बंगाल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हिंसा और नफरत को रोकने के लिए और शांति बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि फिल्म की स्क्रीनिंग को रोक दिया जाए। अगर इसका उल्लंघन होता है तो सिनेमा हॉल के मालिकों पर कार्रवाई होगी।
बता दें कि फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे महिलाओं को जबरन मुस्लिम धर्म में परिवर्तित कराया गया और उन्हें आईएसआईएस में भर्ती कराया गया। इस फिल्म को लेकर काफी विवाद हो रहा है. फिल्म के प्रोड्यूसर विपुल शाह ने कहा कि हम बंगाल सरकार के फैसले के खिलाफ कानूनी रास्ता अख्तियार करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications