टेस्ट में पास न हो सका रामदेव का आटा नूडल्स, सेहत के लिए खतरनाक
नयी दिल्ली। मैगी में खतरनाक कैमिकल पाए जाने के बाद उसकी बिक्री पर रोक लगा दी गई। जिसके बाद योग गुरु बाबा रामदेव की आर्युवेदिक कंपनी पतजंलि ने अपना आटा नूडल्स बाजार में उतारा, लेकिन अब बाबा रामदेव का आटा नूडल्स भी टेस्ट में फेल हो गया। फूड सेफ्टी एंड एडमिनिस्ट्रेशन ने अपने टेस्ट में पतंजलि आटा नूडल्स को सेहत के लिए खतरनाक पाया है।

मेरठ में फूड सेफ्टी ऐंड ड्रग ऐडमिनिस्ट्रेशन ने पतंजलि आटा नूडल्स को जांच में घटिया पाया है। एफएसडीए ने इस नूडल्स के सैंपल को फरवरी 2016 में एकत्र किए और इसकी जांच की गई। जिसमें पाया गया कि पतंजलि आटा नूडल्स में लिमिट से तीन गुना ज्यादा ऐश कन्टेंट हैं, जो मैगी के सैंपल से भी ज्यादा हैं।
इस टेस्ट में पतंजलि आटा नूडल्स के साथ-साथ मैगी और येप्पी नूडल्स की भी जांच की गया। तीनों सैंपल में, ऐश कन्टेंट ज्यादा पाया गया। आपको बता दें कि खाद्य पदार्थों में ऐश की नीयत मात्रा 1 फीसदी होनी चाहिए, लेकिन तीनों ही सैंपल इसमें फेल हो गई।












Click it and Unblock the Notifications