मध्य प्रदेश के बाद गुजरात में कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 2 विधायकों के इस्तीफे की खबर से मचा हड़कंप

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में चल रहे सियासी संग्राम के बीच गुजरात में भी कांग्रेस के विधायकों के टूटने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार गुजरात में काग्रेस के दो विधायक पार्टी के संपर्क से टूट गए हैं। गुजरात कांग्रेस के विधायक वीरजीभाई थुम्मर ने बताया कि इस तरह की अफवाह सामने आ रही है, लेकिन पार्टी को अभी तक किसी भी विधायक का इस्तीफा नहीं मिला है। विधायक सोमभाई पटेल कल रात तक कांग्रेस के संपर्क में थे। मैंने जेवी काकड़ियो को संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है। रिपोर्ट की मानें तो कांग्रेस के दो विधायक सोमभाई पटेल और जेवी काकड़िया ने इस्तीफा दे दिया है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

rahul

बता दें कि गुजरात में राज्यसभा चुनाव 2020 हैं। गुजरात में 26 मार्च को राज्यसभा की 4 सीटों पर चुनाव होना है। संख्या बल के हिसाब से 2 सीटों पर बीजेपी और 2 पर कांग्रेस सीधी जीत दर्ज करती नजर आ रही है। गुजरात राज्यसभा चुनाव में विधायकों का बिखराव ना हो इसके लिए उनकी राजस्थान में बाड़ाबंदी का फैसला किया है। राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार है। पिछले साल नवंबर में महाराष्ट्र और अब 12 मार्च 2020 से मध्य प्रदेश के विधायक गहलोत की शरण में हैं। कांग्रेस आलाकमान संकट के समय विधायकों की निगरानी के लिए राजस्थान को सबसे सुरक्षित मान रही है। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायकों के लिए जयपुर जबकि गुजरात के विधायकों के लिए उदयपुर चुना को है। इसकी एक वजह यह है कि उदयपुर गुजरात से लगता है और वहां पर कई लग्जरी होटल भी हैं।

उधर मध्य प्रदेश की बात करें तो पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत प्रदेश भाजपा नेताओं के एक दल द्वारा राज्यपाल लालजी टंडन से मिलने के सात घंटे बाद राज्यपाल ने कमलनाथ सरकार को सोमवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने का निर्देश दे दिया। मध्यरात्रि को जारी पत्र में राज्यपाल ने निर्देश दिया कि अभिभाषण के ठीक बाद सरकार बहुमत साबित करे। विश्वास मत पर वोटिंग बटन दबाकर होगी। वहीं कांग्रेस विधायक, जो जयपुर के रिजॉर्ट में थे, भोपाल पहुंच गए हैं। इसके मद्देनजर भोपाल एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट के आसपास धारा 144 लागू कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+