कमलेश तिवारी की हत्या के बाद अब इस हिंदूवादी नेता को मिली धमकी, चिट्टी भेजकर कहा-अब तुम्हारा नंबर

नई दिल्ली। हिन्दू समाज पार्टी नेता कमलेश तिवारी की हत्या के बाद अब एक और नेता को जान से मारने की धमकी मिली है। उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक और हिंदूवादी नेता को जान से मारने की धमकी मिली है। अमित जानी को एक चिट्ठी मिली है, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है।

 After Kamlesh Tiwari Murder, another Hindu Leader Amit Jain get Threat Call

उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की मूर्ति तोड़कर सुर्खियों में आए थे। अब इन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने इस धमकी भरे खत के बारे में पुलिस को जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक अमित जानी के नोएडा सेक्टर 15ए स्थित कॉरपोरेट गोस्ट हाउस में एक महिला आई और महिला ने गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड को बंद लिफाफे में चिट्टी पकड़ाई और वहां से चली गई। गार्ड ने जब वो चिट्ठी अमित जानी को दी और उसे खोलकर पढ़ा तो वो हैरान रह गए। चिट्ठी में लिखा था "अब कमलेश तिवारी के बाद तुम्हारा नंबर है।"

 After Kamlesh Tiwari Murder, another Hindu Leader Amit Jain get Threat Call

अमित जानी ने फौरन इसकी शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद पुलिस ने फौरन जांच शुरू कर दी। पुलिस अमित जानी के ऑफिस में लगी सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है। वहीं अमित जानी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नोएडा एसपी सिटी विनीत जायसवाल ने कहा कि चिट्ठी को वेरिफाई करने के बाद मुकदमा कायम किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+