इफ्तार पार्टी के बाद राहुल गांधी ने कहा- पुराने दोस्त मिले, काम की बात हुई
नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के ताज होटल में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को इफ्तार पार्टी दी, इसमें पूर्व राष्ट्रपति समेत विपक्ष के कई नेता शामिल हुए। इस इफ्तार पार्टी के लिए कांग्रेस ने 18 राजनितिक दलों को न्योता दिया था। इसमें कइयों ने शिकरत की तो वहीं, समाजवादी पार्टी की ओर से कोई भी नजर नहीं आया। वहीं, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी नहीं आए।

राहुल गांधी ने दी इफ्तार पार्टी
इफ्तार पार्टी से पहले कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे कि इससे विपक्षी एकजुटता की जमीन मजबूत होगी। लेकिन, उम्मीद के मुताबिक सारे विपक्ष के नेता नहीं पहुंचे। बात दें, इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए सोनिया गांधी ने साल 2015 में इफ्तार दी थी।
इफ्तार पार्टी के बाद राहुल गांधी ने किया ट्वीट
भले ही सभी राजनीतिक दल न पहुंचे हों लेकिन राहुल गांधी ने इफ्तार पार्टी के सभी लोगों को धन्यवाद किया। एक ट्वीट करते हुए राहुल गांधी ने लिखा कि, अच्छा खाना, दोस्ताने चेहरे और सकारात्मक बातचीत ने इफ्तार को यादगार बना दिया। हमें दो पूर्व राष्ट्रपतियों- प्रणब दा और प्रतिभा पाटिल जी ने ज्वाइन किया। इनके अलावा कई राजनीतिक पार्टियों के नेता, मीडिया, राजदूत और कई नए और पुराने दोस्त भी शामिल रहे।

कई कांग्रेसी दिग्गज हुए इफ्तार पार्टी में शामिल
इफ्तार पार्टी में पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता पी चिदंबरम, ऐके एंटनी, आनंद शर्मा के अलावा पूर्व जेडीयू नेता शरद यादव, सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी, जेडीएस के दानिश अली, टीएमसी के दिनेश त्रिवेदी, बीएसपी के सतीश चंद्र मिश्रा, एनसीपी के डीपी त्रिपाठी, डीएमके की कनीमोझी, आरजेडी एमपी मनोज झा और जेएमएम के हेमंत सोरेन भी शामिल हुए।

पीएम मोदी के फिटनेस चैलेंस का उड़ा मजाक
राहुल गांधी की इफ्तार पार्टी में पीएम मोदी के फिटनेस वीडियो का भी जमकर मजाक उड़ा। दरअसल, पीएम मोदी ने बुधवार को 'फिटनेस चैलेंज' के तहत अपना वीडियो जारी किया था। जिसकी चर्चा राहुल की पार्टी में हुई। इस दौरान कई नेताओं पीएम मोदी के वीडियो पर ठहाके लगाते नजर आए। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिटनेस वीडियो को 'विचित्र' और 'हास्यास्पद' बताया। साथ ही कहा कि यह मानसिक दिवालियापन है।
-
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
PM Modi Speech Highlights: 'नौजवानों के भविष्य को मिलेगी उड़ान', PM मोदी ने किया Noida Airport का उद्घाटन -
Jewar Noida Airport LIVE: उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक है नोएडा एयरपोर्ट-PM मोदी -
Jewar Airport: 'हर दो मिनट में उड़ेगा एक जहाज', PM मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन! -
PM Modi CM Meeting: PM मोदी राज्यों के CM के साथ कर रहे मीटिंग, ममता बनर्जी क्यों नहीं हुईं शामिल? -
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
Jewar Airport: आज खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! PM के लिए सुरक्षा का अभेद्य किला! कब टेकऑफ होगी फ्लाइट? -
Jewar Airport Explainer: कितनी लागत से बना? कितनी फ्लाइट्स चलेंगी-कनेक्टिविटी? कितने टर्मिनल?-7 सवालों के जवाब












Click it and Unblock the Notifications