मोहम्मद भाई के ही कार से आती-जाती थीं हसीन जहां, अब लगा रहीं आरोप: शमी
Recommended Video

नई दिल्ली। क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच विवाद गहाराता जा रहा है। टीवी चैनल एबीपी न्यूज को दिए गए एक इंटरव्यू में शमी ने खुद को बेकसूर बताते हुए अपनी बीवी हसीन जहां पर कई नए आरोप लगाए। शमी ने कहा कि हसीन जहां शादी के बाद उन्हें अपने माता-पिता से बात तक नहीं करने देती थी जिसकी वजह से उन्हें मजबूरन कोलकाता में रहना पड़ता था।

हसीन जहां के आरोपों से पहुंचा दुख
शमी ने कहा कि आज हसीन जहां ये आरोप लगा रहीं है कि मैं उन्हें जान से मारना चाहता हूं। मेरी उनसे बात हुई थी और मैंने उसे रिकॉर्ड किया। उनके आरोप लगाने के बाद मैंने रिकार्डिंग जारी कर दी। मुझे अब हसीन जहां के आरोपों को सुनकर काफी दुख पहुंचा हैं। अब बीसीसीआई और पुलिस सारी जांच करेगी और अगर मैं दोषी पाया जाऊंगा तो कार्रवाई होगी।

कभी मोहम्मद भाई के ही कार से आती-जाती थीं हसीन जहां
मैच फिक्सिंग के आरोपों पर शमी ने कहा ये बहुत ही गिरा हुआ आरोप है। हसीन जहां जिस मोहम्मद भाई का नाम ले रही है वो खुद कभी उनके कार से आया-जाया करती थी। शमी ने कहा, 'अगर मोहम्मद भाई गलत थे तो आप (हसीन जहां) उनके घर क्यों जाते हो। उनकी कार से क्यों आती-जाती हो. अगर मेरे कहने पर मोहम्मद भाई के घर जा सकती हैं तो मेरे परिवार के साथ क्यों नहीं रह सकतीं।'

भुवनेश्वर कुमार की शादी में हसीन जहां ने पहने 18 लाख के गहने
शमी ने बताया कि उन्होंने हसीन जहां को खुश रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी ना ही हसीन जहां की किसी इच्छा को पूरा करने के लिए पैसों की परवाह की। सिर्फ भुवनेश्वर कुमार के फंक्शन के लिए हसीन जहां ने 18 लाख का हार खरीदने की इच्छा जताई थी और मैंने एक झटके में 18 लाख खर्च दिए। अगर मैं दोषी पाया जाता हूं तो जो चाहे वो सजा दे सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications