गुरमेहर के बाद सामने आया एक और लड़की का VIDEO, पिता की हत्या को लेकर पूछे सवाल

विस्मया ने गुरमेहर कौर की तरह सफेद कागज पर हाथ ले अपने मन की बातें लिखीं और उनका वीडियो रिकॉर्ड कराया। कार्ड के जरिए उसने पिता की हत्या की वजह और अपने भविष्य को लेकर सवाल किया है।

तिरुवनंतपुरम। दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा गुरमेहर कौर के बाद अब केरल की रहने वाली 12 साल की विस्मया का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उसने सवाल किया है 'मेरे पिता की हत्या क्यों कर दी गई?' उसके पिता संतोष कुमार आरएसएस और बीजेपी के समर्थक थे, जिनकी हत्या कर दी गई थी। लेकिन यह सवाल सिर्फ विस्मया का नहीं है, यह उन सभी परिवारों का सवाल है जिन्होंने राजनीति साजिश की वजह से किसी न किसी को खोया है।

'मेरा भविष्य अंधेरे में है'

'मेरा भविष्य अंधेरे में है'

कन्नूर में रहने वाली 12 साल की विस्मया आठवीं कक्षा की छात्रा है। उसने गुरमेहर कौर की तरह सफेद कागज पर हाथ ले अपने मन की बातें लिखीं और उनका वीडियो रिकॉर्ड कराया। कार्ड के जरिए उसने पिता की हत्या की वजह और अपने भविष्य को लेकर सवाल किया है। उसने कहा कि उसे अपना भविष्य अंधेरे में दिख रहा है।

'मेरे पिता के साथ मेरे सपनों को भी मार दिया'

'मेरे पिता के साथ मेरे सपनों को भी मार दिया'

लगातार हो रही हैं राजनीतिक हत्याएं

लगातार हो रही हैं राजनीतिक हत्याएं

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

डीयू के रामजस कॉलेज में हिंसा के बाद एबीवीपी के खिलाफ आवाज उठाने वाली गुरमेहर को सोशल मीडिया पर काफी समर्थन मिला था। अलग-अलग राजनीतिक दलों के लोगों ने उसका समर्थन किया लेकिन 12 साल की विस्मया के सवाल का जवाब कौन देगा? सोशल मीडिया पर विस्मया की आवाज को हजारों लोगों ने आगे बढ़ाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+