बीजेपी को हराने UP में वोटरों के बीच जाएंगे राकेश टिकैत, कहा-सरकार सुलझाए MSP का मसला
बीजेपी को हराने UP में वोटरों के बीच जाएंगे राकेश टिकैत, कहा-सरकार सुलझाए MSP का मसला
नई दिल्ली, 25 नवंबर। केंद्र सरकार ने तीनों कृषि बिल को वापस लेकर किसानों को अपने पक्ष में करने की कोशिश की है, लेकिन लगता नहीं है कि किसान नेता राकेश टिकैत इसपर मामने को तैयार है। कृषि बिल के बाद अब भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत ने कहाकि वो बीजेपी को हराने के लिए उत्तर प्रदेश के वोटरों तक जाएंगे ।
Recommended Video

भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार जल्द ही फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का सुलझा लें। हैदराबाद पहुंचे राकेश टिकैत ने कहा कि एमएसपी से किसानों को मदद मिलेगी। उन्हें उम्मीद है कि केंद्र सरकार जल्द ही इस मसले को सुझा लेगी। उसके बाद उन्होंने कहा कि वो बीजेपी को हराने के लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले यूपी के वोटरों के पास जाएंगे। उन्होंने कहा कि वो 'बीजेपी को हराओ' के नारे के साथ यूपी के मतदाताओं के पास भी जाएंगे।
उन्होंने कहा कि कृषि बिल के साथ-साथ एमएसपी हमेशा से संयुक्त किसान मोर्चे में मुद्दा रहा है। उन्होंने कहा कि हमने सरकार के साथ हर बार बैठक में MSP का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि हम इससे पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही इस मुद्दे को सुलझा लें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम यूपी चुनाव में बीजेपी के खिलाफ नारा देंगे और बीजेपी हराओ नारे के साथ यूपी के वोटरों के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि गांवों में बीजेपी को बायकॉट का सामना करना पड़े, उन्हें प्रचार के लिए घुसने नहीं दिया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया है कि फिलहाल हमारा प्रदर्शन, हमारी धरना खत्म नहीं होगा। गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का अनशन जारी रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications