Exit Polls के बाद सोनिया ने माया, मुलायम, ममता को भेजा SMS!
SMS यानी s-साथ, M मेरा, तुम्हारे S-साथ। जी हां नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिये सोनिया गांधी का यह अंतिम प्लान है। यह प्लान इसलिये क्योंकि अगर सीएसडीएस एक्जिट पोल के आंकड़े 16 मई को गलत साबित हुए तो सोनिया की यह चाल काम कर सकती है।
सीएसडीएस के अनुसार भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए को 272-282 सीटें मिलेंगी, जबकि यूपीए को 92-102 और अन्य को 135 से 140 सीटें मिल सकती हैं। अगर आंकड़े इधर उधर हुए और अन्य, जिसे हम तीसरा मोर्चा कह सकते हैं, के पास 170 से ज्यादा सीटें चली गईं, और यूपीए के पास 100 के करीब सीटें आ जाती हैं तो कांग्रेस किसी भी हालत में उसे समर्थन दे देगी, जिसमें मायावती, मुलायम सिंह यादव या ममता बनर्जी में से किसी एक को प्रधानमंत्री का ऑफर भी दिया जा सकता है।
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी ने पिछले सप्ताह ही ममता बनर्जी से संपर्क किया था, वहीं मायावती और मुलायम सिंह यादव से इस संबंध में उनकी चर्चा लगातार जारी है। इस लूप में सलमान खुर्शीद, कपिल सिब्बल और दिग्विजय सिंह भी हैं।
क्या यह गणित वाकई में कांग्रेस को बचा पायेगी?
सीएसडीएस का सर्वेक्षण कहता है कि सपा को 13 से 17 सीटें मिलेंगी, जबकि बसपा को 10 से 16 सीटें तक मिल सकती हैं। वहीं बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी को 25 से 31 सीटें मिल सकती हैं। और चूंकि नरेंद्र मोदी को गधा और भोंदा (बेवकूफ) कहने वाली ममता पहले ही भाजपा की कड़ी विरोधी हैं, इसलिये परिणाम के बाद सोनिया ने अगर उनकी ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया तो वो इंकार नहीं कर पायेंगी।
लेकिन इसके बाद भी सोनिया गांधी को दक्षिण से जयाललिता से बात करनी ही पड़ेगी। जया ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं कि वो किसके साथ जायेंगी। जयाललिता का साथ मिलने पर ही एंटी-बीजेपी सरकार बन सकती है लेकिन ऐसा संभव होता नहीं दिखाई दे रहा है, क्योंकि जयाललिता उसी का साथ देंगी, जो तमिलनाडु को सिर आंखों पर रखकर काम करे। और अंत में यह जरूर कहना चाहेंगे कि अगर सोनिया के मनसूबे पूरे हो गये तो भी राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे।













Click it and Unblock the Notifications