साध्वी प्राची का विवादित बयान कांग्रेस मुक्त भारत बन चुका है अब बनाएंगे मुसलमान मुक्त भारत
नयी दिल्ली। हिन्दुत्ववादी नेता साध्वी प्राची के एक बार फिर से नया विवादित बयान दे दिया है। साध्वी प्राची ने मुसलमानों के खिलाफ बोलते हुए कहा कि अब मुसलमान मुक्त भारत बनाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत बन चुका है अब मुसलमान मुक्त भारत बनाना पर काम कर रहे हैं।

कांग्रेस के खिलाफ बोलते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि अब भारत कांग्रेस मुक्त बन चुका है। अब हमें इसे मुसलमान मुक्त बनाना है। हलांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब साध्वी प्राची ने विवादित बयान दिया हो। साध्वी प्राची का नाम मुजफ्फरनगर दंगों से ठीक पहले हुई महापंचायत में भी उछला था, जहां वे जाट महापंचायत में शामिल हुई थीं।
इस महापंचायत खत्म होने के बाद दो पक्षों में फायरिंग हुई थी, जिसमें कई लोग मारे गए थे। जिसके बाद उनके खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का मामला भी दर्ज किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications