कैलाश विजयवर्गीय ने कुछ इस तरह केजरीवाल को दी जीत की बधाई, बोले- मदरसों में पढ़ाया जाए हनुमान चालीसा का पाठ
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तीसरी बार राजधानी में सरकार बनाने जा रहे हैं। आप को मिले प्रचंड बुहमत से कार्यकर्ताओं की खुशी सातवें आसमान पर है और हर तरफ केजरीवाल के जीत का जश्न दिखाई दे रहा है। इसी बीच सीएम केजरीवाल को विरोधी नेताओं से भी बधाई संदेश मिलने लगे हैं।

कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट में रखी ये डिमांड
बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर सीएम केजरीवाल को जीत की बधाई दी है। बीजेपी नेता ने अपने ट्वीट में दिल्ली के स्कूलों में हनुमान चालीसा पढ़ाए जाने का भी जोर दिया है। कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट में लिखा, 'अरविंद केजरीवाल को जीत की बधाई, निश्चित ही जो हनुमानजी की शरण में आता है उसे आशीर्वाद मिलता है। अब समय आ गया है कि हनुमान चालीसा का पाठ दिल्ली के सभी विद्यालयों, मदरसो सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों में भी जरूरी हो।' उन्हेंन आगे लिखा, बजरंगबली की कृपा से अब 'दिल्लीवासी' बच्चे क्यों वंचित रहे?
.@ArvindKejriwal जी को जीत की बधाई !
निश्चित ही जो हनुमानजी की शरण में आता है उसे आशीर्वाद मिलता है। अब समय आ गया है कि हनुमान चालीसा का पाठ दिल्ली के सभी विद्यालयों, मदरसो सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों में भी जरूरी हो।
बजरंगबली की कृपा से अब 'दिल्लीवासी' बच्चे क्यों वंचित रहे❓
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) February 12, 2020
इशारों ही इशारों में कसा तंज
दिल्ली के विधानसभा चुनाव में इस बार हनुमान चालीसा चर्चा का विषय बना रहा। इसकी वजह सीएम अरविंद केजरीवाल का एक कार्यक्रम के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करना। उसी दिन से बीजेपी ने कई अवसरों पर बीजेपी नेताओं ने सीएम केजरीवाल पर निशाना साधा। जब चुनाव नतीजे आए तो केजरीवाल ने भी बीजेपी पर पलटवार करने का मौका नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा की चुनाव में आप को बजरंगबली आशीर्वाद मिला है।

बीजेपी-कांग्रेस का सूपड़ा साफ
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप ने एक बार फिर से बीजेपी और कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है। मंगलवार को आए नतीजों में आप को दिल्ली की 62 सीटों पर जीत मिली जबकि भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ 8 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। वहीं, साल 2015 के चुनाव की तरह ही कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली, इतना ही नहीं पिछली बार के मुकाबले कांग्रेस का वोट शेयर भी आधा हो गया है।
यह भी पढ़ें: I Love You कहकर केजरीवाल ने किया दिल्ली का धन्यवाद, कहा- देश 'जन की बात' से चलेगा, 'मन की बात' से नहीं
-
Delhi Dehradun Expressway: ₹11,800 करोड़ की लागत, 4 फेज और ढाई घंटे का सफर, एक्सप्रेसवे की खास बातें -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications