I Love You कहकर केजरीवाल ने किया दिल्ली का धन्यवाद, कहा- देश 'जन की बात' से चलेगा, 'मन की बात' से नहीं

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से सत्ताधारी पार्टी आप की वापसी हुई है,अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आम आदमी पार्टी 63 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और भाजपा सिर्फ 7 सीटों पर अटकी हुई है, जबकि कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है,अभी तक के रुझानों से साफ है कि अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

देश 'जन की बात' से चलेगा, 'मन की बात' से नहीं

देश 'जन की बात' से चलेगा, 'मन की बात' से नहीं

जीत के बाद पार्टी दफ्तर में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे केजरीवाल ने कहा कि आईलवयू दिल्ली वालों, मैं अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के लोगों को आप की जीत पर बधाई देता हूं। लोगों ने दिखाया है कि देश 'जन की बात' से चलेगा, 'मन की बात' से नहीं।

'दिल्ली के लोगों ने नई किस्म की राजनीति को जन्म दिया'

आप लोगों ने तीसरी बार अपने बेटे पर भरोसा किया है, ये हर उस परिवार की जीत है जिसने मुझे अपना बेटा समझा और समर्थन दिया, आज दिल्ली के लोगों ने नई किस्म की राजनीति को जन्म दिया है। दिल्ली के लोगों ने कह दिया कि वोट उसी को जो घर-घर को पानी देगा, सड़क बनवाएगा, मोहल्ला क्लीनिक बनवाएगा, यही राजनीति देश को 21वीं सदी में ले जाएगी, ये जीत भारत माता की जीत है।

'हनुमान जी का बहुत-बहुत धन्यवाद'

दिल्ली सीएम ने कहा कि आज मंगलवार है और हनुमान जी का दिन है, हनुमान जी का बहुत-बहुत धन्यवाद, आने वाले पांच सालों में भी ईश्वर हमारे साथ रहेंगे उम्मीद है, हम सब दिल्ली परिवार के लोग मिलकर दिल्ली का अच्छा और सुंदर शहर बनाएंगे, आज मेरी पत्नी का भी जन्मदिन है, दिल्ली के लोगों ने बड़ी उम्मीदों से सीट दी है, अगले पांच साल और मेहनत करनी है, मैं अकेले नहीं कर सकता,आप सभी का सहयोग चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+