IGL ने CNG के बाद घरेलू गैस पीएनजी के भी बढ़ाए दाम, जानिए क्या है नया रेट

नई दिल्ली, अप्रैल 01। आम आदमी पर महंगाई की मार का सिलसिला लगातार जारी है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते रेट के बाद शुक्रवार को पहले CNG और फिर बाद में PNG के रेट भी बढ़ा दिए गए। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के अनुसार, घरेलू पीएनजी की कीमतों में 5.85 रुपए प्रति एससीएम की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के बाद गौतमबुद्धनगर में घरेलू पीएनजी का नया रेट 41.71 रुपए एससीएम हो गया है।

PNG Price hike

बढ़ी हुई कीमतें 1 अप्रैल से ही लागू

आपको बता दें कि इससे पहले 24 मार्च को पीएनजी की कीमतों में 1 रुपए प्रति SCM की वृद्धि हुई थी। पीएनजी की बढ़ी हुई कीमतें 1 अप्रैल से ही लागू हो गई हैं। आईजीएल की तरफ से ग्राहकों को मैसेज भेजकर बढ़े हुए दाम के बारे में जानकारी दी गई है। कीमत बढ़ने से पहले पीएनजी का रेट 35.86/ एससीएम थी।

आज सीएनजी के भी बढ़े दाम

आपको बता दें कि शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में सीएनजी की कीमतें भी बढ़ी थी। IGL ने दिल्ली में सीएनजी के दाम 80 पैसे प्रति किलो पर बढ़ा दिए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीएनजी की कीमतें 60.81 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई हैं, जो अभी तक 60.01 रुपये प्रति किलोग्राम थीं। दिल्ली के अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमत 63.38 रुपये प्रति किलोग्राम तो वहीं गुरुग्राम में सीएनजी 69.17 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। आपको बता दें कि सीएनजी पिछले 6 महीने के अंदर 37 फीसदी तक महंगी हो चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+