बिहार चुनाव में हार के बीच राहुल गांधी आज छुट्टियां मनाने जाएंगे जैसलमेर, जमकर हो रहे हैं ट्रोल
बिहार चुनाव में हार के बीच राहुल गांधी आज छुट्टियां मनाने जाएंगे जैसलमेर, जमकर हो रहे हैं ट्रोल
नई दिल्ली: Rahul Gandhi Jaisalmer trip: बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से प्रदेश में सत्ताधारी राजग (NDA) ने 125 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। जबकि विपक्षी महागठबंधन ने 110 सीट जीती हैं। विपक्षी महागठबंधन में शामिल RJD ने 76 सीटों पर, कांग्रेस ने 19 सीटों पर, लेफ्ट ने 16 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस के खराब प्रदर्शन की वजह से सोशल मीडिया पर राहुल गांधी जमकर ट्रोल हो रहे हैं। इसके अलावा राहुल गांधी अपने पर्सनल ट्रिप को लेकर भी ट्विटर पर आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। बिहार चुनाव में हार के बीच राहुल गांधी आज (बुधवार 11 नवंबर) से अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने बुधवार को जैसलमेर पहुंच रहे हैं।

Recommended Video
2 दिन जैसलमेर में रहेंगे राहुल गांधी
इंडिया टूडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, जैसलमेर में राहुल गांधी 2 दिन के लिए दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने जा रहे हैं। इसको लेकर राजस्थान प्रशासन की तैयारियां पूरी हो गई है। 10 लोगों के वीआईपी मूवमेंट की तैयारी रखने के लिए प्रशासन को बोला गया था। रिपोर्ट के मुताबिक राहुल गांधी एक दिन सूर्यगढ़ फोर्ट मे रुकेंगे और दूसरे दिन रेगिस्तान में टेंट में रुकने का प्लान है। राहुल गांधी के छुट्टियों पर जाने का यह पूरा प्लान सोमवार को ही बना है।
बुधवार तड़के प्राइवेट प्लेन से जैसलमेर पहुंचने का प्लान
राहुल गांधी 2 दिवसीय निजी यात्रा पर बुधवार तड़के प्राइवेट प्लेन से जैसलमेर पहुंचेंगे। राहुल गांधी की इस यात्रा को सीक्रेट रखा जा रहा है। राहुल गांधी की सिक्योरिटी के लिए सीआरपीएफ की एक टीम जैसलमेर पहुंच चुका है। राहुल गांधी यहां सम रोड पर स्थित 5 स्टार होटल सूर्यगढ़ फोर्ट में रहेंगे। सूत्रों ने दावा किया है कि राहुल गांधी अपने जैसलमेर ट्रिप के दौरान रेगिस्तानी इलाकों में एक रात टेंट में बिताएंगे। राहुल के लिए विशेष टेंट बनाए जा रहे हैं। जैसलमेर में दो दिन बिताने के बाद राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली लौटने वाले हैं।
जैसलमेर ट्रिप को लेकर जमकर ट्रोल हुए राहुल गांधी
कांग्रेस बिहार विधानसभा चुनावों में 70 सीटों पर लड़ी थी और सिर्फ 19 सीटों पर जीत पाई है। ऐसे में इस बात को लेकर राहुल गांधी सोशल मीडिया पर ट्रोल तो हो ही रहे थे लेकिन इसी बीच वह अपने जैसलमेर ट्रिप को लेकर भी ट्विटरबाजों के निशाने पर आ गए हैं। ट्विटर पर कई यूजर ने लिखा है, ''राहुल गांधी ने बिहार के लिए एनडीए को बधाई नहीं दी है, लेकिन वो जा बाइडेन को बहुत जल्दी बधाई दी थी और अब जैसलमेर में छुट्टी मनाने के लिए निजी दौरे के लिए राजस्थान आ रहे हैं। ऐसे नेता को मीडिया पीएम उम्मीदवार मानकर चलती है।''
वहीं कुछ यूजर ने तंज करते हुए लिखा, '' बिहार में करारी हार के बाद जैसलमेर में पार्टी मनाने जा रहे हैं राहुल गांधी।'' वहीं एक यूजर ने लिखा, ''राहुल गांधी पार्टी बिना तेजस्वी यादव के मनाएंगे।''
कई ट्विटर यूजर ने कांग्रेस नेताओं के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा है, इन्हें बिहार में हुए वोटिंग की चिंता है लेकिन राहुल गांधी तो पार्टी करने जैसलमेर जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications