जेडीयू से निकाले जाने के बाद पवन वर्मा ने नीतिश कुमार को कहा 'शुक्रिया', ट्वीट कर लगाया ये आरोप
नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले नेता प्रशांत किशोर और पवन वर्मा को जनता दल (यूनाइटेड) ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जेडीयू ने दोनों नेताओं के उपर अनुशासनहीनता का आरोप लगाता हुए बुधवार को यह कार्रवाई की। पार्टी से निकाले जाने के बाद पहले प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया और अब पवन वर्मा का बयान सामने आया है।

जेडीयू से निष्कासित होने के बाद पवन वर्मा ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, मैं नीतिश कुमार जी को बधाई देता हूं कि उन्होंने राजनीतिक लाभ के लिए अपने राह के रोड़े हटा दिए। नीतीश कुमार का नाम लिए बिना पवन वर्मा ने कहा, वह अब अपने अल्पकालिक राजनीतिक लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं, जिसमें संभवत: बिहार का मुख्यमंत्री पद भी शामिल है। पवन वर्मा ने इशारों हो इशारों में नीतीश कुमार पर बीजेपी के आदेश पर काम करने का आरोप लगाया।
पवन वर्मा ने अपनी ट्वीटर हैंडल पर लिखा, आपको और आपकी नीतियों का बचाव करने की मेरी अस्थिर पोजीशन से मुझे मुक्त करने के लिए नीतीश कुमार जी आपका शुक्रिया। मैं आपको हर कीमत पर बिहार का मुख्यमंत्री बने रहने के लिए कामना करता हूं। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि, पार्टी के संविधान के किसी संदर्भ के बिना, अपने निजी विचारों, जिसके बारे में वह पहले भी बार-बार बोलते रहे हैं। वह अपनी सहयोगी बीजेपी के कार्यों और निर्देशों संबंधी लक्ष्यों को प्राप्त कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें: 8 घंटे नौकरी और 5 घंटे पढ़ाई के बाद बस कंडक्टर ने पास की UPSC परीक्षा, अब कर रहा इंटरव्यू की तैयारी












Click it and Unblock the Notifications