उमर खालिद के लिए कपिल मिश्रा ने फांसी की मांग की, लोगों ने पूछा- कब होगी इनके खिलाफ कार्रवाई

नई दिल्ली। जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद को दिल्ली हिंसा मामले में रविवार रात को स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद आज उन्हें कड़कड़डूमा कोर्ट ने 10 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया। उमर खालिद की गिरफ्तारी के बाद भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने उमर खालिद को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है। उमर खालिद की गिरफ्तारी के बाद कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर खालिद को फांसी दिए जाने की मांग की थी, लेकिन सोशल मीडिया पर कपिल मिश्रा के खिलाफ ही लोग कार्रवाई की मांग करने लगे और कपिल मिश्रा ट्रेंड करने लगा।

kapil mishra

कपिल मिश्रा ने फांसी की मांग की
कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा कि दिल्ली में उमर खालिद, ताहिर हुसैन, खालिद सैफी, सफूरा जरगर, अपूर्वानंद जैसे लोगों ने योजना बनाकर, तैयारी के साथ कत्लेआम किया, ये 26/11 जैसा आतंकी हमला था, इन आतंकियों, हत्यारों को फांसी होनी चाहिए, दिल्ली पुलिस को बधाई। दिल्ली में जो कत्लेआम करने की कोशिश कपिल मिश्रा ने कहा कि उमर खालिद, शफूरा जरगर, ताहिर हुसैन ने खालिद सैफी ने, जिसमे अपूर्वानंद का नाम आ रहा है, जाकिर जैसे लोगों का भी हाथ है। जो कत्लेआम इन लोगों ने किया, जो बड़े पैमाने पर इन लोगों की मारने की साजिश थी, उसका अब खुलासा हो रहा है, यह आतंकी हमला 26/11 जैसे आतंकी हमले जैसा है। जो आतंकी पकड़े जा रहे हैं उन्हें फांसी दी जाएगी, उम्र कैद दी जाएगी, दिल्ली की जनता न्याय का इंतजार कर रही है।

कपिल मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग
कपिल मिश्रा के इस ट्वीट के बाद लोग कपिल मिश्रा ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे। सोशल एक्टिविस्ट अशरफ हुसैन ने ट्वीट कर लिखा कि भड़काऊ भाषण देने वाले कपिल मिश्रा का कही नाम नही, JNU छात्रों पर हमला करने वाली कोमल शर्मा का नाम नही, जामिया में फायरिंग करने वाले गोपाल और शाहीनबाग में फायरिंग करने वाले कपिल का नाम नही, लाइव वीडियो कर रही नफ़रती रागिनी तिवारी का नाम नही। वाह दिल्ली पुलिस।

कई घंटो की पूछताछ के बाद गिरफ्तार
बता दें जेनएयू के पूर्व छात्र उमर खालिद को दिल्ली दंगों की साजिश के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। उमर खालिद का नाम दिल्ली दंगों की लगभग हर चार्जशीट में दर्ज है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आने के पहले दिए भाषण और आरोपियों के साथ हुई बातचीत के कॉल रिकार्ड व मीटिंग और आरोपियों के बयानों में साजिशकर्ता बताते हुए उमर खालिद की गिरफ्तारी की गई थी। पुलिस ने उमर खालिद की गिरफ्तारी यूएपीए के तहत की गईं थी। बताया जा रहा है कि उमर खालिद को समन देकर पूछताछ के लिए बुलाया गया था। वहीं कई घंटों की पूछताछ के बाद उसको गिरफ्तार कर लिया गया था।

दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना
उमर खालिद की गिरफ्तारी के बाद यूनाइटेड अगेंस्ट हेट ने बयान जारी किया है। यूनाइटेड अगेंस्ट हेट ने कहा है, '11 घंटे की पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने उमर खालिद को दिल्ली हिंसा मामले में साजिशकर्ता के रूप में गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस हिंसा की जांच की आड़ में आपराधिक विरोध प्रदर्शन को बढ़ा रही है।' यूनाइटेड अगेंस्ट हेट ने कहा है कि इन सब के बावजूद सीएए और एनआरसी के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। फिलहाल हमारी प्राथमिकता है कि उसे ज्यादा से ज्यादा सुरक्षा मुहैया करवाई जाए और दिल्ली पुलिस को हर तरह से उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+