अमिताभ-अभिषेक के बाद अब ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन भी नानावती अस्पताल में भर्ती

मुबंई। बॉलीवुड पर कोरोना का असर बढ़ता जा रहा है। एक के बाद एक सितारे कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। पूरा बच्चन परिवार कोरोना की चपटे में है। महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन पहले ने नानावती अस्पताल में भर्ती है। वहीं अब तबीयत बिगड़ने के बाद अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन को भी नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐश्वर्या और आराध्या भी कोरोना से संक्रमित है और पिछले कुछ दिनों से होम क्वारंटीन में थे, लेकिन तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अब नानावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Recommended Video

    Aishwarya Rai Corona Positive:ऐश्वर्या और बेटी आराध्या Nanavaati Hospital में भर्ती | वनइंडिया हिंदी
    Aishwarya Rai Bachchan

    आपको बता दें कि 11 जुलाई को अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिसके बाद उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं पूरे परिवार और स्टाफ का कोरोना टेस्ट करवाया गया। जिसमें अभिषेक, ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी संक्रमित पाई गईं। अभिषेक पहले से ही नानावती अस्पताल में भर्ती है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं ऐश्वर्या और आराध्या को होम क्वारंटीन में रखा गया था।

    दरअसल ऐश्वर्या और आराध्या के अंदर कोई कोरोना के लक्षण दिखाई नहीं दे रहे थे। जिसके चलते उन्हें होम क्वारंटीन किया गया था, लेकिन मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक ऐश्वर्या को बुखार और गले में दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टर्स उनका चेकअप करने घर पहुंचे थे। डॉक्टर्स को उनमें कोरोना के लक्षण दिखे, जिसके बाद दोनों को नानवावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ऐश्वर्या में कोरोना के लक्षण दिखने के बाद उनकी बेटी आराध्या का फिर से चेकअप करवाया गया, जिसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाने का फैसला किया गया। जया बच्चन को छोड़कर पूरा बच्चन परिवार अभी कोरोना की चपेट में है और नानावती अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती है। वहीं बॉलीवुड सितारे और उनके फैंस अपने पसंदीदा एक्टर्स के लिए दुआएं मांग रहे हैं और जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+